ओमप्रकाश राजभर ने चंद्रयान 3 को धरती पर कराया लैंड, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (13:01 IST)
Chandrayaan 3 : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर अकसर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। बुधवार को भी चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग से पहले राजभर ने कुछ ऐसा कह दिया कि सुनने वालों ने अपना सिर पकड़ लिया। उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा।
 
राजभर ने एक समाचार चैनल से चर्चा में चांद की जगह धरती पर ही चंद्रयान की लैंडिंग करा दी। उन्होंने चंद्रयान की जमीन पर लैंडिंग के लिए वैज्ञानिकों को भी बधाई भी दे दी।
 
ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया गया कि आज चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंडिंग करने जा रहा है तो आप इस पर क्या कहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्‍यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं। चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं। चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है। आने के बाद उसका स्‍वागत पूरे देश को करना चाहिए।

राष्‍ट्रीय लोक दल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, चंद्रयान के साथ सकुशल धरती पर वापस आने के बाद वैज्ञानिकों का स्वागत पूरे देश को करना चाहिए - ओम प्रकाश राजभर अब बताइये, क्या गलत कहा था #Unacademy वाले करण सांगवान ने?
 
<

नीतीश जी को पता ही नहीं था कि ये चंद्रयान क्या है , अपने साथी से पूछा ,तब जान पाये ---- ओम प्रकाश राजभर चंद्रयान को धरती पर लैंड करा रहे थे और राजस्थान के एक मंत्री चंद्रयान में यात्री भी भेज चुके थे चन्द्रमा पर ---- आइये इन सबकी मेधा को प्रणाम कीजिये ---

— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) August 24, 2023 >एक अन्य यूजर कंचन यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अहीरों की बुद्धि 12 बजे खुलती है का दावा करने वाले ओम प्रकाश राजभर जी चंद्रयान 3 को धरती पर लैंड करवा दिए।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Show comments

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

Pahalgam आतंकी हमले में 2 विदेशियों की मौत, इन राज्यों के लोग हुए हताहत, इमरजेंसी नंबर भी जारी

Pahalgam attack : आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

Pahalgam Attack : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 की मौत, आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में थम नहीं रहे आतंकी हमले, अब तक हुए हमलों की लिस्ट

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

More