क्या चांद पर है एलियंस? 53 साल से अमेरिका ने क्यों नहीं भेजा मानव मिशन?

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2023 (09:51 IST)
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद चांद को लेकर लोगों की उत्सुकता चरम पर दिखाई दे रही है। लोग यह जानना चाहते हैं कि चांद की भीतर क्या है? क्या वहां एलियंस हैं? भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि वह चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश है। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस भी चांद पर कदम रख चुके हैं। 

ALSO READ: क्या है अमेरिका की मून लैंडिंग कन्‍ट्रोवर्सी, क्यों कहते हैं moon scam?
1969 में चांद पर पहुंचे थे नील आर्मस्ट्रॉन्ग : 20 जुलाई 1969 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अपोलो 11 मून मिशन चांद पर पहुंचने में सफल हुआ था जो एक ह्यूमन मिशन था। चांद पर पहुंचने वाले नील आर्मस्ट्रॉन्ग पहले अंतरिक्ष यात्री थे। इसके बाद मात्र 3 साल में 5 बार अमेरिका ने चांद पर अपना मिशन भेजा। 1972 के बाद अमेरिका ने चांद पर अपना मिशन भेजना बंद कर दिया। स्पेस सेक्टर में दिलचस्पी रखने वालों को यह सवाल अब तक परेशान करता है कि अमेरिका ने फिर चांद पर मानव मिशन क्यों नहीं भेजा? 
 
गायब हुई रिकॉर्डिंग : हैरान कर देने वाली बात ये है कि चंद्रमा पर सबसे पहले इंसानों के पहुंचने की रिकॉर्डिंग भी गायब हो गई। इनमें चांद पर घूमने तक से लेकर वापस आने और चांद के वीडियो शामिल थे। इसके रॉ टेप्स गायब हो गए। इसके बाद माना गया कि चांद पर एलियन की मौजूदगी है।
 
ऐसा माना जाता है कि गायब हुए टेप्स में कुछ ऐसा था, जिससे चांद की सच्चाई के बारे में दुनिया को पता चल सकता था। ये भी दावा किया गया कि चंद्रमा पर शायद कुछ अलग था या वहां पर एलियंस रह रहे हों। यह बात भी की गईं कि चांद पर घूमने वाले अंतरिक्ष यात्रियों से एलिएंस से मुलाकात की थी।
 
तब किसी भी चीज का लाइव टेलीकास्ट नहीं दिखाया जाता था, बल्कि रॉ फुटेज को एडिट करने के बाद दिखाया जाता था। अमेरिका पर आरोप है कि उसने असली टेप को छिपा दिया और जितना जरूरी था उतना ही दिखाया। 
 
घंटी की आवाज ने किया हैरान : बताया जाता है कि अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा के अंदर की हलचल के बारे में जानने के लिए सिस्मोमीटर फिट किया गया था। इस दौरान सतह से 20 से 30 किलोमीटर नीचे कुछ ऐसा महसूस हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। वहां अलग तरह की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जैसे नीचे कोई घंटी बज रही हो।

ALSO READ: अमेजन के जंगलों में एलियंस का हमला! क्या है पृथ्वी पर Aliens का इतिहास
क्या धरती पर भी आते हैं एलियंस : दूसरे ग्रहों से धरती पर यूएफओ (UFO) या उड़नतश्‍तरी उतरने की अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। दावा किया जाता रहा है कि कई एलियंस धरती पर हजारों साल से आ रहे हैं। कुछ वैज्ञानिकों ने इन एलियंस के आने के संकेत दिए हैं, तो कुछ कहते हैं कि एलियंस पहले से ही धरती पर इंसानों के साथ ही रह रहे हैं। कहा जाता है कि एलियंस इंसानों पर रिसर्च कर रहे हैं। इन घटनाओं के चलते एलियंस के धरती पर आने के मकसद से लेकर धरती पर मंडरा रहे खतरे को लेकर कई रिपोर्ट में अनुमान लगाए जा रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि जो भी हो धरती पर बार-बार आने वाली इस आसमानी आफत का एजेंडा शांतिपूर्ण तो कतई नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी आदित्यनाथ ने शेयर किया पोखरण परमाणु परीक्षण से जुड़ा वीडियो, क्या है इसका अटल जी से कनेक्शन?

भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या कहा?

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात

LIVE: भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं ट्रंप, जानिए क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

अगला लेख
More