Chandrayaan 3 : प्रक्षेपण से पहले तिरुमला मंदिर पहुंचे इसरो के वैज्ञानिक

chandrayan 3
Webdunia
गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (14:19 IST)
Chandrayaan 3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले गुरुवार की सुबह तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। देश के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा।
 
मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक दल में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। वे अपने साथ चंद्रयान-3 का छोटा मॉडल भी लाए थे। वैज्ञानिकों के मंदिर पहुंचने की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पूजा-अर्चना के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा।
 
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी ने भी उनके मंदिर पहुंचने की पुष्टि की है। टीटीडी के एक अधिकारी ने कहा, 'जी हां, इसरो का दल तिरुमला आया लेकिन हमारी जनसंपर्क शाखा ने उनके दौरे को ‘कवर’ नहीं किया।'
 
उल्लेखनीय है कि इसरो चंद्रयान के तीसरे मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35 बजे लॉन्च करेगा। इससे पहले इसरो ने 2 मिशनों- चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 को लांच किया था, लेकिन ये दोनों सतह पर लैंड नहीं हो सके थे। 
 
अगर यह मिशन सफल होता है तो भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर सॉफ्‍ट लैंडिंग कर चुके हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

4 आदतें जो आपको 100 साल तक जिंदा रख सकती हैं

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने तीर्थ स्थलों के प्रबंधन के लिए परिषद के गठन को मंजूरी दी

मथुरा में पकड़े गए 90 बांग्लादेशी नागरिक, 10 साल से रह रहे थे

असदुद्दीन ओवैसी बोले, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दो, लेकिन...

अगला लेख