चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा chandrayaan-3, जानिए क्या है लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन?

Webdunia
शनिवार, 5 अगस्त 2023 (11:37 IST)
chandrayaan-3 : भारत का चंद्रयान-3 अपने मिशन पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 14 जुलाई को रवाना हुआ चंद्रयान आज शाम 7 बजे चंद्रमा की पहली कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। लांचिग के बाद से वह 5 बार अपनी कक्षाएं बदल चुका है।
 
इसरो के अनुसार, यान को उस समय चांद की कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा जब उसकी अभीष्ट कक्षा चांद से सबसे नजदीकी बिंदु पर होगी। इस प्रक्रिया को लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन कहते हैं। इसके बाद चंद्रयान चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा।
 
चंद्रयान अब 18 दिन चांद की कक्षा में भ्रमण करेगा और धीरे-धीरे अपनी कक्षा बदलते हुए चांद के करीब पहुंचेगा। 23 अगस्त को यान के लैंड रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतारा जाएगा। अगर इसरो इस मिशन में सफल होता है तो भारत यह कारनामा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
 
चंद्रयान में प्रोपल्शन, लैंडर और रोवर हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल में एक पेलोड है। इसकी मदद से चांद की कक्षा से पृथ्वी का अध्‍ययन किया जाएगा। लैंडर में 3 पेलोड है जो चांद की सतह और वातावरण का अध्‍ययन करेंगे। रोवर में भी 2 पेलोड है जो लैंडिंग साइट के आसपास का अध्ययन करेंगे।
 
प्रोपल्शन माड्‍यूल चांद की सतह से 100 किलोमीटर दूर लैंडर रोवर को छोड़ देगा। इसके बाद ही लैंडर रोवर को लेकर चांद की सतह पर लैंड करेगा। रोवर लैंडर से अलग होकर चांद पर रहेगा और लैंडर भी चांद के अध्ययन में जुट जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam attack : एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश एकजुट, बोले CM डॉ. मोहन यादव

मरमारा सागर में भूकंप से हिला इस्तांबुल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Pahalgam Terror Attack: हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

पहलगाम हमला: महबूबा मुफ्ती ने देशवासियों से मांगी माफी

अगला लेख
More