Rover Pragyan ने चंद्रमा पर की ऐतिहासिक खोज, Chandrayaan 3 ने पार की बड़ी चुनौती

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2023 (18:14 IST)
Chandrayaan-3  big update : इसरो (ISRO) का Chandrayaan 3 चंद्रमा पर ऐतिहासिक सफलताएं हासिल कर रहा है।  Chandrayaan 3 के Rover Pragyan ने 100 मिलीमीटर गहरे गड्ढे को पार करने में सफलता हासिल की है। कल चंद्रमा के तापमान को रिकॉर्ड किया था।
 
2 उद्देश्य किए थे पूरे : चंद्रयान-3 अभियान के जो 3 उद्देश्य थे, उसमें से 2 पूरे हो चुके हैं। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और नरम लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हुआ। 
<

Chandrayaan-3 Mission:

On August 27, 2023, the Rover came across a 4-meter diameter crater positioned 3 meters ahead of its location.
The Rover was commanded to retrace the path.

It's now safely heading on a new path.#Chandrayaan_3#Ch3 pic.twitter.com/QfOmqDYvSF

— ISRO (@isro) August 28, 2023 >
रोवर ने चंद्रमा पर घूमने का प्रदर्शन पूरा किया। अब इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन चल रहा है। सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। 

अंतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए 23 अगस्त को भारत का चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जिससे देश चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की थी कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का नाम ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट रखा जाएगा और 23 अगस्त का दिन 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

मोदी ने कहा था कि चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने 2019 में अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे ‘तिरंगा’ प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

भाजपा नेता नरेन्द्र सलूजा का आकस्मिक निधन

उत्तराखंड : गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू

भारत व पाकिस्तान : तनाव कम करने के प्रयासों में समर्थन की पेशकश

caste census : बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

Aap का आरोप, सिसोदिया और जैन के खिलाफ ACB का मामला उन पर दबाव बनाने की राजनीतिक चाल

अगला लेख
More