Mission Chandrayaan : इसरो ने जारी किया नया वीडियो, कहा- मिशन समय पर

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2023 (13:17 IST)
Chandrayaan-3 news in hindi : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने मंगलवार को लैंडर का नया वीडियो जारी किया है। एक्स पर पोस्ट कर इसरो ने कहा कि मिशन समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है!
 
इसरो ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार 17:20 बजे शुरू होगा। लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) द्वारा 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से ली गई चंद्रमा की छवियां हैं। 
 
एलपीडीसी इमेजेस ऑनबोर्ड मून रिफरेंस मैप के साथ मिलान करके लैंडर मॉड्यूल को उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में सहायता करती हैं।
 
 
इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लैंडर में एलएचडीएसी जैसी कई उन्नत प्रौद्योगिकियां हैं।

उल्लेखनीय है कि 25 किमी की ऊंचाई से लैंडर विक्रम की चांद पर सॉफ्‍ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। लैंडिंग से 2 घंटे पहले इस बात का फैसला होगा कि लैंडिंग 23 अगस्त को होगी या नहीं। ISRO ने एक प्लान B भी तैयार किया है जिसके तहत 27 अगस्त को भी लैंडिंग कराई जा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे पर भावुक हुए CM योगी, गला रुंधा, छलके आंसू, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का ऐलान

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत, 60 घायल, क्या किसी की साजिश, जांच में होगा खुलासा

Deepseek ने क्यों मचाई शेयर मार्केट में खलबली? ये AI दे रहा है Chatgpt, Google Gemini को टक्कर

श्रद्धालु 10 किलोमीटर पैदल चल रहे, रसूखदार दिखा रहे रुतबा, ये कैसी व्‍यवस्‍था, VIP कल्‍चर पर भड़के शंकराचार्य

मोदी ने लगाया कांग्रेस और आप पर 2 - 2 पीढ़ी को बर्बाद करने का आरोप, की कमल को वोट देने की अपील

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ का प्रबंधन सेना को सौंप देना चाहिए : अखिलेश यादव

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पीया यमुना का पानी, कहा- दिल्ली में कोई जहर नहीं जा रहा

27 साल बाद कुंभ में मिला शख्‍स, बन गया अघोरी साधु, परिवार को पहचानने से किया इनकार

Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या पर 7 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाईं डुबकी, 30 की भगदड़ में मौत, प्रयागराज महाकुंभ से जुड़े 10 बड़े अपडेट

देश में डिजिटल भुगतान 11.1 फीसदी बढ़ा, RBI ने जारी किए आंकड़े

अगला लेख
More