लैंडर की तस्वीरों से चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग पर बड़ा खुलासा, रोवर ने की चांद की सैर

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (08:25 IST)
Chandrayaan 3 : चांद पर चंद्रयान 3 की सॉफ्‍ट लैंडिंग के साथ ही लैंडर और रोवर ने अपना काम शुरू कर दिया है। चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर ‘विक्रम’ ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए अपेक्षाकृत एक समतल क्षेत्र को चुना। उसके कैमरे से ली गए तस्वीरों से यह पता चला है। इसरो ने ट्वीट कर कहा कि लैंडर से निकलकर रोवर ने की चांद की सैर। 
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, विक्रम के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने के तुरंत बाद ‘लैंडिंग इमेजर कैमरा’ ने ये तस्वीरें कैद कीं। तस्वीरें चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का एक हिस्सा दिखाती हैं। लैंडर का एक पैर और उसके साथ की परछाई भी दिखाई दी।
 
इसरो ने बताया कि लैंडर और इसरो के यहां मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) के बीच संचार भी स्थापित हुआ है।
इसरो ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरते वक्त ली गई तस्वीरें भी जारी की हैं।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, लैंडर और रोवर में पांच वैज्ञानिक उपक्रम (पेलोड) हैं जिन्हें लैंडर मॉड्यूल के भीतर रखा गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बाद कच्छ में दिखे ड्रोन, फिर ब्लैक आउट

LIVE: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, दिल्ली में जारी हुई ट्रैवल एडवाइजरी

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

अगला लेख
More