चंद्रयान-3 की कामयाबी पर इंदौर में जमकर मना जश्न

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2023 (23:23 IST)
Celebration in Indore on the success of Chandrayaan-3 : चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने को लेकर इंदौर में हजारों लोगों ने बुधवार शाम जमकर जश्न मनाया। शहर के हृदयस्थल राजबाड़ा पर तिरंगे झंडे लेकर जुटे लोगों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया और 'भारत माता की जय' का नारा लगाया। जश्न में डूबे इन लोगों में बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल थे।
 
राजबाड़ा के जश्न में शामिल शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, गिरकर उठना, उठकर चलना और चलकर चांद पर पहुंचना-भारत ने यह बात साबित कर दिखाई है। चंद्रयान-3 की कामयाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कुशल वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का परिणाम है।
 
इंदौर के लोकसभा शंकर लालवानी ने शहर के एक इंजीनियरिंग महाविद्यालय में सजीव प्रसारण के दौरान चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरते देखा। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी साझा की। लालवानी ने कहा, भारत, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
 
इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के निदेशक प्रोफेसर सुहास जोशी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अमेरिका, चीन और रूस सरीखे देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More