suvichar

सुनील शेट्ट‍ी : हैप्पी बर्थ डे

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
अभिनेता सुनील शेट्ट‍ी का जन्म जिस समय हुआ, उस समय आश्लेषा नक्षत्र चल रहा था। उसके प्रभाव से सुनील मनरंगी व जिद्दी स्वभाव के हैं। 


 
कुंडली में सूर्य की स्थिति दूसरे को सुख देने वाली है। सूर्य का कर्क राशि में परिभ्रमण उग्र स्वभाव का बनाता है। कुंडली में चन्द्र के दशम भाव में विराजमान होने से ऐश्वर्य व भौतिक सुख-सुविधा प्राप्त हुई। परिवार में पत्नी एवं परिवारिक सुख भी प्राप्त है, यह चन्द्र का प्रभाव है। 
 
मंगल ने शेट्ट‍ी को खर्चीला व दिलेर स्वभाव दिया। बुध के प्रभाव से सुनील बोलते कम, करते अधिक हैं। गुरु भी आर्थिक सुख व धन-धान्य का सुख देता है। शुक्र मिथुन राशि की कुंडली में होने व नवम भाव में होने से सुनील को सर्वसुख देता है एवं धर्म के प्रति आस्था बनाता है। 
 
शनि माता-पिता संबंधी कष्ट के स्थान पर बैठा है। राहू-केतु शारीरिक व मानसिक कष्ट देते हैं अत: शांति करना चाहिए। सितंबर 2016 सुनील के लिए ठीक-ठीक रहेगा। अक्टूबर-नवंबर 2016 अच्छा रहेगा। दिसंबर 2016 सुनील के लिए कष्टदायक हो सकता है। 
 
जनवरी 2017 अच्छा रहेगा व नया मोड़ लेकर आएगा। फरवरी-मार्च 2017 किसी नए कार्य की शुरुआत व हर्षोल्लास वाला रहेगा। अप्रैल 2017 मध्यम रहेगा। मई-जून 2017 किसी कारण पारिवारिक कष्ट वाला हो सकता है। जुलाई 2017 सामान्य रहेगा। 
 
इस वर्ष सुनील शेट्ट‍ी को शनि की शांति कराना चाहिए एवं पन्ना, मोती और नीलम का संयुक्त लॉकेट बनवाकर पहनना चाहिए। 
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

किन राशियों के लिए खास हो सकता है 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय, पढ़ें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, फायदे और कब करें पारण?

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: आपके मूलांक के आधार पर जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के अहम अवसर

अगला लेख