Hanuman Chalisa

रणवीर सिंह : हैप्पी बर्थ डे...

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
बॉलीवुड के प्रसिद्ध व उच्च कोटि के कलाकार रणवीर सिंह 6 जुलाई 2016 को 31 वर्ष के हो गए हैं। 


 
कलाकार रणवीर के जन्म समय में सूर्य जिस राशि पर परिभ्रमण कर रहा था उसके फलस्वरूप आर्थिक सुख प्राप्त हुआ है। कुंडली में चन्द्र की स्थिति ने सब सुख दिया, परंतु नेत्र (आंखों) से संबंधित तकलीफ हो सकती है। 
 
कुंडली में मंगल की स्थिति देखें तो देश एवं विदेश में जो सम्मान व प्रसिद्धि प्राप्त हुई है, वह मंगल का प्रभाव है। मृदुभाषी भी मंगल ने ही बनाया है। कुंडली का एकादश भाव में विराजमान होना रणवीर को भौतिक सुख-सुविधा से संपन्न रखता है। कभी भी सुख का अभाव नहीं होगा।
 
पारिवारिक सुख व शनै:-शनै: प्रसिद्धि व पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होना गुरु का प्रभाव है। गुरु ने ही रणवीर को ऊंचाई प्रदान की। कुंडली में शुक्र की स्थिति व स्वराशि पर होने से सर्व-सुख प्राप्त हैं। 
 
शुक्र ने सुंदरता, भौतिक व सभी सुख दिए। शनि भी भाग्योदय करता है व रणवीर को विदेश में प्रसिद्धि दिलाने वाला प्रभाव देता है। रणवीर सिंह की कुंडली में राहु-केतु की स्थिति देखें तो सिंह को राहु-केतु कष्ट दे सकते हैं। अपने वालों का विरोधी बना सकती है। 
 
रणवीर का अगस्त 2016 ठीक रहेगा। सितंबर-अक्टूबर 2016 अच्छा रहेगा। नवंबर 2016 में तकलीफ हो सकती है। दिसंबर 2016 ठीक-ठीक रहेगा।

जनवरी 2017 रणवीर के लिए नया कुछ करने वाला महीना रहेगा। फरवरी-मार्च 2017 में नए डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। अप्रैल 2017 में शरीर तकलीफ विशेषकर मुंह (मुख) संबंधी हो सकती है। अप्रैल 2017 ठीक रहेगा। मई 2017 में कहीं भी रहें, रणवीर को परिवार पर ध्यान देना होगा। तकलीफ आ सकती है। जून 2017 अच्छा रहेगा। 
 
इस वर्ष राहु की शांति कराएं एवं शिव-आराधना करें।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मार्च, 2026)

15 March Birthday: आपको 15 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च, जानें करियर, परिवार, स्वास्थ्य और रोमांस के बारे में

सूर्य का मीन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख