Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या यूपी में सफल होंगे राज बब्बर, जानिए सितारे

Advertiesment
Raj Babbar
कांग्रेस से राज्यसभा के सदस्य एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 में टुंडला में मिथुन राशि लग्न में हुआ। किसी भी जातक के बारे में वर्षभर का मालूम करना हो तो चन्द्र कुंडली से देखा जाता है।


 
जन्म के समय सूर्य, शुक्र, बुध व चन्द्र साथ होने से राज बब्बर फिल्म जगत के सितारे रहे, वहीं मिथुन का शुक्र होने से राज बब्बर की दो पत्नियां हुईं। अनुभव में आया है कि मिथुन का शुक्र बहुविवाह कराता है।
 
चन्द्र राशि से राज्य-दशम भाव का स्वामी गुरु एकादश-लाभ भाव में है अत: राज बब्बर को राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया। अब देखना यह है कि कितने सफल होते हैं। 
 
वर्तमान में गुरु की स्थिति पराक्रम भाव से राहु के साथ चल रही है, जो हानिकारक बनता है।

वैसे देखा गया है कि तृतीय भाव का राहु प्रबल शत्रुहंता भी होता है। लेकिन गुरु के साथ चांडाल योग बन रहा है और आपको चांडाल योग में ही यूपी की कमान सौंपी गई है, जो निश्चित रूप से हानिकारक रहेगी।

अत: कोई बहुत बड़ा लाभ आप कांग्रेस को दिलाने में सफल नहीं हो सकेंगे।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनचाही शादी करना है तो पियोनिया के फूलों से प्यार कीजिए....




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi