Hanuman Chalisa

जितेन्द्र सिंह तोमर : क्या कहते हैं सितारे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
दिल्ली के कानून मंत्री को शनि-मंगल की युति ले डूबी 
  
आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में दूसरी पारी में जिस प्रबलतम रूप से सत्तासीन हुई उसी तेजी से उसके नेता विवादों में फंसते गए। दिल्ली के कानून मंत्री जितेन्द्रसिंह तोमर कानून की फर्जी डिग्री मामले में फंस गए हैं। अभी पुलिस रिमांड पर हैं।

जितेन्द्रसिंह तोमर का जन्म 14 फरवरी 1966 को फतेहपुर में वृश्चिक चन्द्र राशि लग्न में हुआ। वृश्चिक राशि मन के कारक चन्द्र के नीच होने पर बनती है। यदि मंगल चन्द्र के साथ होकर केन्द्रस्थ हो तो नीच भंग होने से शुभ परिणाम बनते हैं, लेकिन जितेन्द्रसिंह तोमर के साथ कुछ ऐसा नहीं है।
 
राशि का स्वामी मंगल, शनि की राशि कुंभ में चतुर्थ भाव में शनि के साथ है। यह राजभंग योग का निर्माण कर रहा है। इसी कारण तोमर को कानून मंत्री का पद गंवाना पड़ा।
 
गुरु चन्द्र राशि से वाणी भाव का स्वामी है। पंचम विद्या भाव का भावाधिपति भी है। राहु के साथ शत्रु शुक्र की राशि वृषभ पर होकर सप्तम भाव में है अत: वाणी के कारण (झूठ बोलकर) मुसीबत में पड़ गए। तोमर के जन्म के समय कालसर्प योग है व राहु-गुरु साथ होने से चांडाल योग भी बन रहा। सितारे कहते हैं कि तोमर का बच निकलना मुश्किल है।
                   
          

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

15 April Birthday: आपको 15 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों को रहना होगा थोड़ा संभलकर

भैरवी डाक के बाद 7 दिन छाएगा घना अंधकार? जानिए क्या है सच्चाई और किन बातों का रखें ध्यान

मेष राशि में सूर्य गोचर: इन 6 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय, अटके काम बनेंगे