Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जितेन्द्र सिंह तोमर : क्या कहते हैं सितारे

Advertiesment
Jitendra Singh Tomar
दिल्ली के कानून मंत्री को शनि-मंगल की युति ले डूबी 
  
आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में दूसरी पारी में जिस प्रबलतम रूप से सत्तासीन हुई उसी तेजी से उसके नेता विवादों में फंसते गए। दिल्ली के कानून मंत्री जितेन्द्रसिंह तोमर कानून की फर्जी डिग्री मामले में फंस गए हैं। अभी पुलिस रिमांड पर हैं।

जितेन्द्रसिंह तोमर का जन्म 14 फरवरी 1966 को फतेहपुर में वृश्चिक चन्द्र राशि लग्न में हुआ। वृश्चिक राशि मन के कारक चन्द्र के नीच होने पर बनती है। यदि मंगल चन्द्र के साथ होकर केन्द्रस्थ हो तो नीच भंग होने से शुभ परिणाम बनते हैं, लेकिन जितेन्द्रसिंह तोमर के साथ कुछ ऐसा नहीं है।
 
राशि का स्वामी मंगल, शनि की राशि कुंभ में चतुर्थ भाव में शनि के साथ है। यह राजभंग योग का निर्माण कर रहा है। इसी कारण तोमर को कानून मंत्री का पद गंवाना पड़ा।
 
गुरु चन्द्र राशि से वाणी भाव का स्वामी है। पंचम विद्या भाव का भावाधिपति भी है। राहु के साथ शत्रु शुक्र की राशि वृषभ पर होकर सप्तम भाव में है अत: वाणी के कारण (झूठ बोलकर) मुसीबत में पड़ गए। तोमर के जन्म के समय कालसर्प योग है व राहु-गुरु साथ होने से चांडाल योग भी बन रहा। सितारे कहते हैं कि तोमर का बच निकलना मुश्किल है।
                   
webdunia
          

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi