Dharma Sangrah

क्या भारत-पाक युद्ध होगा? पढ़ें खास जानकारी...

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* क्या होगा भारत-पाक युद्ध? पढ़ें विशेष ज्योतिषीय विश्लेषण... 


 
भारत पर पाक जिस तरह से छद्मयुद्ध कर रहा है, ऐसी स्थिति में भारत माकूल जवाब दे रहा है। पाक की नापाक हरकतों को लेकर भारतीय सेना व भारत के सलाहकार अजीत डोभाल व प्रधानमंत्री जिस संयम से चल रहे हैं, ऐसी स्थिति में युद्ध होगा या नहीं? क्या कहते हैं गोचरीय ग्रह? 
 
वर्तमान में भारत-पाक युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं व पाक के आका परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं, ऐसी स्थिति में युद्ध की आशंका है या नहीं? इसी विषय पर आधारित ज्योतिषीय विश्लेषण प्रस्तुत है। 
 
शनि सप्तम भाव से भारत के जन्म लग्न से भ्रमण कर रहा है, वहीं गुरु का गोचरीय भ्रमण पंचम भाव से हो रहा है, वहीं राहु सिंह से होकर चतुर्थ भाव से भ्रमण कर रहा है। ऐसी ग्रहों की स्थिति है। 


 
चतुर्थ भाव जनता भाव, भूमि का है वहीं मारक भाव सप्तम भाव है। इन दो भावों में पहले भाव चतुर्थ में सिंह का राहु है अत: भारत गुप्त नीति या यूं कहे अपनी कूटनीतियों द्वारा पाक को चारों खाने चित करेगा, वहीं सप्तम में मंगल की राशि में शनि का गोचरीय भ्रमण 26  जनवरी 2017 तक रहेगा, वहीं भारत के जन्म लग्न में तृतीय भाव में शनि है अत: भारत के शत्रु पाक को मुंह की खानी होगी लेकिन मारक भाव में शनि का भ्रमण भारत को कहीं-न-कहीं नुकसानप्रद रहेगा जिससे जान-माल की क्षति संभव है। 
 
गुरु पंचम से गोचरीय भ्रमण कर रहा है अत: भारत के सिपहसालार अपनी बुद्धि कौशल का परिचय देते हुए वस्तुस्थिति से निपटने में सफल होंगे। छुटपुट युद्ध की स्थिति रहेगी लेकिन भीषण युद्ध जैसे हालात नहीं हैं। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख