Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल बोस के सितारे : गजकेसरी योग देगा सफलता

Advertiesment
Birthday Exclusive: Rahul Bose
अभिनेता राहुल बोस का जन्म 27 जुलाई 1967 को मीन, चन्द्र राशि लग्न में हुआ। किसी भी कलाकार के लिए शुभ ग्रहों के साथ-साथ लग्न का भी बली होना आवश्यक है।


 

राहुल के जन्म के समय मीन राशि का स्वामी गुरु उच्च का होकर राशि से पंचम मनोरंजन भाव में स्थित है। इसीलिए राहुल लेखक के साथ-साथ निर्देशक व अभिनेता भी बने। 
 
गुरु जहां उच्च का है वहीं उसकी नवम दृष्टि कर्क के स्वामी चन्द्र पर भी पड़ रही है। इस कारण सामाजिक गतिविधि में भी सक्रिय हैं। बुध स्वराशि मिथुन में है। गुरु की राशि मीन में शनि-चन्द्र का संयोग होने से सामाजिक गतिविधियों में यश मिला। 
 
राहुल के जन्म के समय गजकेसरी नाम का राजयोग बनने से सफलता के मार्ग में रुकावटें नहीं रही और ना आगे रहेगी। गुरु का आगामी माह में कन्या पर जाने से गोचर से भी गजकेसरी योग बनेगा अत: लाभ के योग दिख रहे हैं।
 

राहुल के लिए पुखराज व मूंगा पहनना शुभ रहेगा।

शुभ रंग : पीला, नांरगी।

शुभ वार : गुरुवार, मंगलवार, सोमवार।

शुभ तारीख : 3, 9, 2 रहेंगी।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

26 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि