Hanuman Chalisa

अमिताभ बच्चन : क्या कहते हैं इस वर्ष के सितारे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 73 वर्ष पूरे कर 74वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। उनके लिए कैसा रहेगा आगामी वर्ष, आइए जानते हैं ग्रहों के आधार पर। 
 

 
वर्तमान में शनि वृश्चिक राशि पर चल रहा है। अमिताभ बच्चन के जन्म के समय शनि की स्थिति चतुर्थ जनता भाव में है। गोचर से दशम भाव पर और चतुर्थ भाव पर पूर्ण दृष्टि पड़ने से उनका प्रभाव जनता पर उत्तम रहा है। इस वर्ष उनकी प्रसिद्धि में और अधिक वृद्धि होगी। 
 
बाहरी कार्य आसानी से बनेंगे। दशम गोचरीय दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से पत्नी के मामलों में चिंता का कारण हो सकता है।
 
गुरु का गोचरीय भ्रमण सिंह राशि से सप्तम भाव से हो रहा है अतः पत्नी भाव को शनि की कुदृष्टि से बचाएगा लेकिन यह योग स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है क्योंकि वहां जन्म के समय राहु है। गुरु की पंचम दृष्टि एकादश भाव पर पड़ने से आर्थिक दृष्टि मजबूत रहेगी।
 
लग्न पर समदृष्टि पड़ने से शानदार प्रभाव बरकरार रहेगा। गुरु नवम दृष्टि से तृतीय यानी पराक्रम भाव को देख रहा है अत: पराक्रम में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है। वर्तमान में आपको शुक्र की महादशा में शुक्र का ही अंतर 21 मई 2017 तक रहेगा। 
 
शुक्र जन्म के समय नीच का है व राशि स्वामी भी है लेकिन जहां नीच का है वहीं उसके स्वामी बुध के साथ होने से नीच भंग होता है अतः शुक्र लाभ का ही कारण बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष उत्तम रहेगा। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अप्रैल, 2026)

06 April Birthday: आपको 6 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 अप्रैल 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (5 अप्रैल, 2026)

05 April Birthday: आपको 5 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!