Hanuman Chalisa

15 अगस्त : कैसा होगा प्रधानमंत्री के लिए स्वतंत्रता दिवस

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा स्वतंत्रता दिवस है। 
 

 
सभी जानना चाहते हैं कि भारत की जनता को इस बार आश्वासन की खीर मिलेगी या फिर कोई ठोस रणनीतिक कदम देखने को मिलेगा। 
आइए देखते हैं 15 अगस्त 2015 के दिन क्या कुछ संभावित है प्रधानमंत्री के भाषण में और क्या कहते हैं सितारे-  
 
15 अगस्त को प्रातःकालीन लग्न कर्क है वही दशम यानी राज्य भाव का स्वामी विद्या (पंचम भाव) का स्वामी होकर लग्न भाव पर नीच का है इसलिए लालकिले की प्राचीर से दिया गया प्रधानमंत्री का भारतवासियों को उद्बोधन विशेष असरकारक नहीं रहेगा। 
 
 

 

इसकी वजह यह है कि लग्न में नीच का मंगल है जो सितारों को प्रभावशाली नहीं बनाता। मंगल साहस का प्रतीक है वहीं मंगल को ही ऊर्जा का कारक भी माना जाता है। मोदी के व्यक्तित्व भाव पर कमजोर होने से भाषण में विशेष उत्साह नजर नहीं आएगा। 
 
वाणी यानी द्वितीय भाव में गुरु भाग्य का स्वामी होकर षष्टेश है। लग्नेश चन्द्र व बुध तृतीयेश व द्वादशेश हैं अत: कुछ महत्वपूर्ण घोषणा के होने की प्रबल संभावना है। लेकिन मोदी जी का प्रभावशील होना संदेहास्पद है। 
 
 

 


पंचम यानी विद्या भाव में शत्रु राशि अर्थात् वृश्चिक का शनि है यह भी प्रभावशीलता में कमी का कारण बनता है। लग्न में सूर्य, मंगल व शुक्र एक साथ है और उसी दिन अमावस्या भी है, अत: इस स्वतंत्रता दिवस से आरंभ छ: माह सावधानी से कार्य करने के रहेंगे। 
 
चतुर्थ यानी जनता भाव का स्वामी, एकादशेश होकर लग्न में वक्री भी है यह जनता के कार्य व आय के मामलों को प्रभावित करता है। कुल मिलाकर 15 अगस्त 2015 के दिन सितारे थोड़े मंद दिखाई दे रहे हैं। 


 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

बुध का मीन राशि में प्रवेश: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकता है खतरा, रहें सतर्क

अगले 7 साल की डराने वाली भविष्यवाणी! क्या आने वाला है बड़ा संकट?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 अप्रैल, 2026)

11 April Birthday: आपको 11 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अप्रैल 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय