Hanuman Chalisa

ऐसे खराब होती है सनडे की छुट्टी

Webdunia
सन-डे यानी छुट्टी का दिन। मौज-मस्ती का दिन। आराम करने और टीवी देखने का दिन। इस दिन दुनिया में कोई भी इंसान काम करना पसंद नहीं करता। हर किसी को पूरे हफ्ते इस दिन का इंतजार रहता है। लेकिन क्या हो जब रविवार का यही दिन, सोमवार से भी ज्यादा खराब बन जाए?

आपकी कुछ आदतें इस बेहतरीन दिन को दुखदायी बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि आपका यह मजेदार दिन कैसे खराब हो सकता है। ये आदतें जानकर आप अपने बेहतर दिन को वर्स्ट डे में तब्दील होने से बचा सकते हैं:-

1. सुबह जल्दी नींद खुल जाना : अक्सर ऐसा होता है कि रविवार के दिन सुबह जल्दी नींद खुल जाती है। भले ही आप रात को जल्दी सो गए हों उसके बाद भी। आप शनिवार की रात रविवार को देर तक सोने का सोचकर सोए थे लेकिन हो उलटा जाता है। हफ्ते के पूरे दिन भले ही आपकी नींद जल्दी ना खुलती हो, मगर बिना अलार्म के सन-डे को ना चाहते हुए भी यह गजब हो ही जाता है। रविवार को जल्दी नींद खुल जाने से पूरे दिन थका- थका सा बीतता है जिसमें कुछ काम करने की इच्छा नहीं हो पाती। और लीजिए लग गई आपके सन-डे की वाट!

2. सैटर्डे नाइट का हैंगओवर : आमतौर पर 'सैटर्डे नाइट' का मतलब 'पार्टी नाइट' होता है। आप अपने दोस्तों के साथ हैं और पार्टी में थोड़ी ज्यादा हो जाती है। आप जानते हुए भी अपने खास दोस्तों को मना नहीं कर पाते और अगले दिन सनडे को पता चलता है इसका असर। सैटर्डे नाइट को पी गई ड्रिंक्स का हैंगओवर सनडे सुबह होता है जो आपको परेशान कर देता है और बस, हो गया आपका सनडे खराब।

आगे जानिए कैसे आप खुद आपने हाथों से सनडे खराब करते हैं...

3. बिस्तर पर सोए और सब भूल गए : रविवार का दिन होता ही आराम का है। लेकिन जब इस आराम की वजह से आप कोई काम ही ना कर पाएं तो अफसोस होता है। आपको कहीं नहीं जाना होता, किसी से नहीं मिलना होता, कोई काम नहीं करना होता, लेकिन इसी बेफिक्री में पूरा दिन बिस्तर पर निकल जाता है। पूरा दिन आलस्य आपको जकड़े रहता है और उससे बचकर आप निकल ही नहीं पाते।
 
4. पूरा दिन साफ- सफाई अन्य कामों में निकल जाना : पहले तो कपड़े धोना, फिर अपार्टमेंट की सफाई और फिर नहाना। रविवार को हमें यह सब करना ही होता है। यह सब करने के बाद जब आप होश संभालते हैं तब तक आधा दिन खराब हो चुका होता है और आप आश्चर्य में पड़ जाते हैं कि क्या सचमुच यह छुट्टी का दिन था?
 
5. खुद अपने हाथों दिन खराब कर देना : आप टीवी देखते- देखते या बुक पढ़ते हुए सो जाते हैं और जब तक आपकी नींद खुलती है, आधा दिन हाथ से निकल चुका होता है।
 
आगे जानिए आपका अपना पकाऊ दोस्त कैसे आपके फनडे को वर्स्ट डे बनाता है...

6. किसी पकाऊ दोस्त का फोन कॉल : आप पूरे हफ्ते से इस रविवार का इंतजार कर रहे होते हैं। सनडे को फनडे बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सबकुछ सही चल रहा होता है और तभी आपके किसी पकाऊ दोस्ती का फोन कॉल आ जाता है। यह एक फोन आपकी पूरी प्लानिंग की धज्जियां उड़ा देता है।
 
7. नींद खुलते ही शाम के 5 बज गए : ऐसा कई बार होता है कि रविवार सुबह 5 बजे जब नींद खुलती है तो इतनी जल्दी उठने का कोई औचित्य नजर नहीं आता। लेकिन जैसे ही दूसरी बार नींद खलती है तो शाम के 5 बज चुके होते हैं और आप घड़ी देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं कि इतना वक्त आखिर कहां चला गया? 
 
8. घड़ी का तेज चलना : ऐसा लगभग हर रविवार होता है कि आपकी प्यारी घड़ी बड़ी तेज चलने लगती है। इस रहस्य की वजह तो खैर कोई समझ नहीं पाया मगर ऐसा होता जरूर है। घड़ी के इसी तेज चलने की वजह से आप रविवार का सही मजा ही नहीं उठा पाते।
 
आगे जानिए फेसबुक पर ऑनलाइन आपके दोस्त भी बिगाड़ सकते हैं सनडे...

9. हर कोई फेसबुक पर मशगूल है : इंटरनेट के कीड़े कहे जाने वाले लोग अपना रविवार भी फेसबुक पर ही मनाते हैं। वे अपने सभी काम छोड़ कर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन होने का समय निकाल लेते हैं और इन्हें खुश देखकर आप जलन के मारे दुखी हो जाते हैं।
 
10. और कल मनडे है : पूरा दिन काम निपटाते हुए जब शाम होती है तब आपको ख्याल आता है कि कल मनडे है। इस ख्याल भर से आप सनडे का मजा भूल कर मनडे को देखने और महसूस करने लगते हैं। भविष्य में आने वाले सोमवार के चक्कर में आप हर पल में रविवार को भी सूली पर चढ़ा देते हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: 81.79% छात्र पास, यहां देखें पूरी डिटेल और ऐसे करें चेक

10th के बाद PCM के साथ और कौन-से सब्जेक्ट ले सकते हैं?

डिग्री नहीं, दक्षता चाहिए — राष्ट्र निर्माण की निर्णायक दिशा

rbi bank assistant vacancy : आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? कौन इसमें अप्लाई कर सकता है? ये भी जान लें

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

अगला लेख