suvichar

क्या नोट्स बनाने की आदत से आप सच में लक्ष्य पा सकते हैं?

नम्रता जायसवाल
बचपन से ही आपके स्कूल, कॉलेज में टीचर्स ने आपको नोट्स बनाने की आदत डालवाई होगी। यहां तक कि बड़े होने के बाद भी आप ऑफिस मीटिंग व किसी अन्य जरूरी चीजों को सीखने जाने पर नोट्स बनाते ही होंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि नोट्स बनाना क्यों जरूरी होता है? और यह कैसे आपको अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है?
 
आइए, आपको बताते हैं नोट्स बनाना जीवन में किस प्रकार फायदमंद होता है:
 
1. पूरे दिन में आपके दिमाग में लाखों विचार आते हैं जिनमें से ज्यादातर विचार व्यर्थ होते हैं। आपको दिनभर में जो भी जरूरी काम करने हों, उन्हें एक लिस्ट में लिख देने से आपका माइंड व्यवस्थित हो जाता है।
 
2. नोट्स बनाने के बाद किस काम को आपको पहले करना है व आप किसे बाद में भी कर सकते हैं, जैसी प्राथमिकताएं तय हो जाती हैं। अब बार-बार सोचने में आपका समय खराब नहीं होगा और न ही माइंड को कोई दुविधा ही होगी।
 
3. जब आपके पास सारे जरूरी कामों को लिस्ट तैयार होगी, तब ऐसे में किसी काम को आप करना भूल जाएं, इसकी गुंजाइश न के बराबर हो जाएगी।
 
4. जैसे-जैसे नोट्स में लिखे आपके काम होते खत्म होते जाएंगे, वैसे-वैसे आपको आकलन करना आसान हो जाएगा कि कितने समय में आपने कौन सा काम किया और अब कितना और समय आपके पास बचे हुए कामों को करने के लिए है। जैसे-जैसे आपके बचे हुए कामों की लिस्ट छोटी होती जाएगी, वैसे-वैसे आपको राहत महसूस होगी।
 
5. नोट्स बनाने से तनाव व चिंता बहुत कम हो जाती है। कोई बात भूलने पर आप दुबारा भी नोट्स में उन्हें देख सकते हैं।
 
6. हर दिन नोट्स बनाने की आदत से आपका कोई भी दिन जाया नहीं जाता। आप टाइम मैनेजमेंट करना सीख जाते हैं।

ALSO READ: ग्लैमरस करियर : स्टेज एंकरिंग, 12 खूबियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

डिग्री नहीं, दक्षता चाहिए — राष्ट्र निर्माण की निर्णायक दिशा

rbi bank assistant vacancy : आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? कौन इसमें अप्लाई कर सकता है? ये भी जान लें

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

अगला लेख