Tata Motors की Nexon EV Max की धमाकेदार इंट्री, सिंगल चार्ज में 437 km की रेंज, जानिए क्या है कीमत

Webdunia
बुधवार, 11 मई 2022 (17:39 IST)
Tata Motors ने  Nexon EV Max मॉडल को बाजार में लांच कर दिया है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में यह कार 437 km की रेंज देगी। यह इलेक्ट्रिक कार दो वैरिएंट्स में लांच की गई है। इनमें XZ+ और XZ+ LUX शामिल हैं। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिया गया है।
 
क्या है कीमत : कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपये रखी है, जो 19.24 लाख रुपए तक जाती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी (Tata Nexon EV Battery) को पहले के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा बढ़ाया गया है। 
 
दमदार बैटरी और ड्राइविंग मोड्‍स : इलेक्ट्रिक कार के मोटर को पावर देने के लिए इसमें 40.5 kWh की पावरफुल लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है। यह IP-67 सर्टिफाइड है। इस पर पानी और धूल का कोई भी असर नहीं होगा। बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें तीन ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। इनमें City, Sport और Eco शामिल हैं। Tata Nexon EV Max इलेक्ट्रिक कार महज 9 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसमें 140 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है।
15 घंटे में फुल चार्ज : नई Tata Nexon EV Max में ग्राहकों को स्टैंडर्ड 3.3 kW चार्जर के साथ ऑप्शन 7.2 kW AC फास्ट चार्जर मिलता है। इसके स्टैंडर्ड चार्जर को 15A के प्लग प्वाइंट में लगा सकते हैं। स्टैंडर्ड चार्जर से चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक कार 15 घंटों में फुली चार्ज हो जाएगी।

AC फास्ट चार्जर के जरिए इसे 6.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। नई Nexon EV Max में 50 kW तक का DC फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट मिलता है। इससे इस इलेक्ट्रिक कार को 56 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

BMW XM Label : 3.15 करोड़ की कार की भारत में इंट्री, सबसे पावरफुल कार में ऐसा क्या है खास

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

JSW MG Motor एक्सेसिबल लग्जरी' खंड में उतरेगी, 4 कार करेगी लॉन्च

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

अगला लेख
More