Hanuman Chalisa

Budget 2021 के कुछ खास सीक्रेट्स जानिए

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (17:58 IST)
बजट एक नितांत गोपनीय दस्तावेज है। इसे तैयार करने से लेकर इसकी छपाई तक की पूरी प्रक्रिया अत्यंत गोपनीय रखी जाती है। नार्थ ब्लॉक में स्थित वित्त मंत्रालय कार्यालय की चाहरदीवारी के भीतर बजट की छपाई का काम सम्पन्न होता है।
 
जिस दिन संसद में बजट पेश होना होता है, उससे छह दिन पूर्व इस गोपनीय दस्तावेज की छपाई प्रारंभ होती है। भारत सरकार के इस छापाखाने के सारे कर्मचारियों को छह दिनों के लिए नार्थ ब्लॉक की चाहरदीवारी के भीतर एक तरह से कैद करके रखा जाता है।
 
इस दौरान कोई भी व्यक्ति न तो छापाखाने के बाहर जा सकता है और न ही कोई बाहरी व्यक्ति भीतर आ सकता है। अंतिम समय में बजट दस्तावेजों के भीतर किए जाने वाले परिवर्तनों के लिए सीधे वित्तमंत्री के निर्देश की जरूरत होती है।
 
शुरू में राष्ट्रपति भवन के छापाखाने में बजट समेत सभी गोपनीय सरकारी दस्तावेजों की छपाई होती थी, लेकिन 1950 में बजट के कुछ प्रावधानों की गोपनीयता भंग हो जाने के कारण सरकार ने इस छपाई स्थल को बदल दिया और यह काम मिन्टो रोड स्थित सरकारी सुरक्षा प्रेस में होने लगा।
 
केवल वित्तमंत्री का बजट भाषण नार्थ ब्लॉक के छापाखाने में छपता था, लेकिन बजट दस्तावेजों की गोपनीयता अति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए 1980 में वित्त मंत्रालय ने अपने खुद के छापाखाने में ही पूरे बजट दस्तावेजों की छपाई करने का निर्णय लिया।
 
तब से पुनः नार्थ ब्लॉक में ही बजट की छपाई होने लगी है। बजट दस्तावेजों की प्रतिवर्ष करीब 20 हजार कॉपियाँ प्रकाशित होती हैं, जिन्हें सांसदों, पत्रकारों और कुछ अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को बजट पेश होते समय वितरित किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

भारत बना AI हब: AI Impact Expo 2026 आज से शुरू, रोड सेफ्टी पर खास फोकस

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

प्रियांक खरगे बोले — RSS शैतान, भाजपा उसकी छाया; फंडिंग पर उठाए सवाल

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड

अगला लेख