sawan somwar

असंगठित क्षेत्र की बजट में उपेक्षा : विपक्ष

Webdunia
नई दिल्ली। विपक्ष ने जहां नोटंबदी से सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले असंगठित क्षेत्र के  लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान न करने के लिए सरकार की आलोचना की वहीं सत्तापक्ष का  कहना था कि यह अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता लाएगा और इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान  रखा गया है।
तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने वर्ष 2017-18 के आम बजट पर लोकसभा में जारी चर्चा  में हिस्सा लेते हुए कहा कि बजट से भावी योजनाओं का खाका नहीं है और इससे आम आदमी  को कोई फायदा नहीं होगा अलबत्ता यह 'डैमेज कंट्रोल' की कवायद भर है। 
 
बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी के कारण लघु एवं मध्यम श्रेणी के 80 प्रतिशत उद्योग धंधे बंद हो  गए। करीब 80 प्रतिशत रोजगार देने वाले असंगठित क्षेत्र पर नोटबंदी की सबसे ज्यादा मार पड़ी  है लेकिन बजट में इसका जिक्र नहीं है। 
 
उन्होंने सवाल किया कि ऐसे समय में जबकि 92 प्रतिशत गांवों में बैंक की सुविधा नहीं है तथा  ग्रामीण अर्थव्यवस्था नकदी पर आधारित है ऐसे में कोआपरेटिव बैकों को पुराने नोट बदलने की  सुविधा क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि नकदीरहित अर्थव्यवस्था में समय लगेगा। इसके  लिए जल्दबाजी ठीक नहीं है। उन्होंने लाखों रुपए डूबे हुए कर्ज की समस्या का सामना कर रहे  बैकों के लिए मात्र 10 हजार करोड़ रुपए के बजट प्रस्ताव को अपर्याप्त बताया। 
 
भाजपा के भरत सिंह ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें किसानों, महिलाओं, बुनकरों  तथा डेयरी एवं सड़क, बिजली जैसे ढांचागत क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया है। उन्होंने आजादी की  लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तरप्रदेश के बलिया जिले को देश के सभी बड़े शहरों से  जोड़ने की योजना का जिक्र करते हुए इस जिले में एम्स और विश्वविद्यालय की स्थापना किए  जाने की मांग भी की। 
 
भाजपा के रामटहल चौधरी ने कहा बजट से आर्थिक विकास को गति मिलेगी तथा भ्रष्टाचार से  मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा की राशि 37,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 48,000  हजार करोड़ रुपए के बजट प्रस्ताव से गांवों से शहरों का पलायन रुकेगा जबकि अंत्योदय  योजना के तहत 5,000 ग्राम पंचायतों को गरीबी की रेखा से बाहर लाने की योजना से गरीबी  उन्मूलन में मदद मिलेगी। उन्होंने 500 करोड़ रुपए से महिला शक्ति केंद्र स्थापित किए जाने  की योजना को महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम बताया। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

नवीनतम

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

Top News 9 September: ईरान के 5 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, नेपाल में 5.0 का भूकंप; राघव चड्ढा बने दिल्ली के वोटर

अगला लेख