suvichar

ऑनलाइन शॉपिंग हुई महंगी, छह प्रतिशत लगा टैक्स

Webdunia
शनिवार, 27 फ़रवरी 2016 (12:15 IST)
भोपाल। यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद निराशाजनक है। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में तेजी से बढ़ती ऑनलाइन शॉपिंग की प्रवृति को देखते हुए इसे भी टैक्स के दायरे में लाने का फैसला किया है।
 
मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों पर एंट्री टैक्स लेने का फैसला किया। इस फैसले के साथ ही मध्यप्रदेश देश का चौथा ऐसा राज्य बन गया है जहां ई-कॉमर्स पर टैक्स लगाया गया है।
 
ऑनलाइन व्यापार बढ़ने से बाजार में दुकानें चला रहे कारोबारियों की आमदनी पर भी असर पड़ा था। उन्हें सरकार को टैक्स भी देना पड़ रहा था जबकि ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों से किसी भी तरह का टैक्स नहीं लिया जा रहा था। 
 
ऑनलाइन व्यापार बढ़ने से प्रदेश के राजस्व में कमी आई और सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए ई कॉमर्स कंपनियों पर एंट्री टैक्स लगाने का फैसला किया।

Show comments

जरूर पढ़ें

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

नवीनतम

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग