Hanuman Chalisa

रेलवे बजट की दस खास बातें, जो आप पर डालेगी असर

Webdunia
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (14:30 IST)
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट-2015 पेश किया। आइए जानते हैं दस खास बातें जिनका प्रभाव आम आदमी पर पड़ेगा।

नहीं बड़ा यात्री किराया : इस बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यात्री किराए में कोई वृद्धि नहीं की। हालांकि इसके संकेत पहले ही सरकार ने ‍दे दिए। इस बार रेलवे ने विज्ञापन से राजस्व जुटाने का प्रयास करेगी।

स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत : भारतीय रेल को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। इसके लिए अलग विभाग बनाया जा सकता है। सफाई के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। रेल डिब्बों में शौचालयों की हालत में सुधार किया जाएगा। कूड़े-कचरे के लिए डिस्पोजल बैग देने की भी योजना बनाई जा रही है। डिपोजल बिस्टर भी दिया जाएगा। हवाई जहाज की तरह ट्रेनों में भी वैक्यूम टॉयलेट लगाए जाएंगे।
डेबिट कार्ड से मिलेगी टिकट : रेलवे डेबिट कार्ड से चलने वाली वेंडिंग मशीन लगाएगी है, जिससे लोगों को टिकट लेने में कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही आगमन-प्रस्थान के लिए यात्रियों को एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा। ताकि लोगों को रेलवे स्टेशनों पर गाड़ी लेट होने की स्थिति में पेरशानी न हो।

हैल्पलाइन नंबर : रेलवे ने नया हेल्पलाइन नंबर 138 शुरू किया है। हेल्प लाइन एप्स भी जल्द शुरू करने की योजना है। सभी प्रमुख स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्कलेटर लगाए जाएंगे। पिकअप एंड ड्रॉ सेवा होगी शुरू। बुजुर्गों के लिए ऑनलाइन व्हील चेयर बुकिंग सुविधा मुहैया कराई जाएगी। महिला सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर 182 शुरू किया जाएगा।

शुद्ध खानपान :  भारतीय रेल अब यात्रियों को स्थानीय व्यंजन भी उपलब्ध कराएगी। टिकट बुक कराते समय ही व्यंजन भी बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही फास्ट फूड की सुविधा भी दी जा रही है। ऑनलाइन खाने का ऑर्डर भी कर सकते हैं। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से खाने का ऑर्डर दे सकेंगे, वहीं कम दामों पर स्वच्छ पानी की उपलब्धता कराई जाएगी। साफ पानी के लिए वाटर वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी।

महिला सुरक्षा के लिए लगेंगे कैमरे : रेलवे की महिलाओं की सुरक्षा के लिए डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इसके साथ ही महिलाओं की निजता का भी ध्यान रखा जाएगा। महिला रेल यात्रियों के लिए निर्भया फंड का इस्तेमाल होगा।

बढ़ेगी सवारी डिब्बों की संख्या : वेटिंग लिस्ट कम करने के सवारी डिब्बों में बढ़ोतरी की जाएगी। अब गाडि़यों में 24 के स्थान पर 26 डिब्बे जोड़े जाएंगे। जनरल डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। अपर बर्थ में चढ़ने के लिए नई डिजाइन की सीढि़यां लगाई जाएंगी। सीटों का डिजाइन भी सुविधाजनक बनाया जाएगा।

रिर्जेवेशन टिकट बुक हो सकेगा चार महीने पहले : रेल टिकट 120 दिन पहले बुक कर कराई जा सकती है। इससे पहले यह अवधि 60 दिनों की थी। यदि आप गलती से बिना टिकट लिए ट्रेन में चढ़ गए, तो पांच मिनट में आपको टिकट मिल जाएगी। ऐसी स्थिति में यात्री को जुर्माना नहीं देना पड़ेगा।

400 रेलवे स्टेशन होंगे वाईफाई :  400 स्टेशनों पर वाई फाई की सुविधा प्रदान की जाएगी। अब यात्री रेलवे स्टेशनों पर वाई फाई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। दिल्ली सरकार भी जल्द वाई फाई की सुविधा देने की योजना बना रही है।

सौर ऊर्जा का उपयोग : रेलवे विभाग अब ऊर्जा संरक्षण पर जोर देगा। रेलवे अब सौर ऊर्जा का विस्तार करने पर विचार कर रहा है। रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइट लगाने की भी योजना है।

बढ़ेगी भारतीय रेल की स्पीड :  भारतीय रेल की स्पीड तेज करने के लिए 9 नए हाई स्पीड कोरिडोर बनाए जाएंगे। इस पर हाई स्पीड ट्रेन चलेंगी, जिससे लंबी दूरी भी कम समय में तय हो जाएगी। ट्रेनों की स्पीड 160 से 200 किमी प्रतिघंटा करने की योजना है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

पुलिस को नहीं मिले पवन खेड़ा, आरोपों पर भड़के CM हिमंत, बोले- पाताल से ढूंढ़ निकालेंगे...

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 'मेट्रो विश्वविद्यालय' की स्थापना को दी मंजूरी

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

इंदौरियों पर कोई नया टैक्‍स नहीं, भागीरथपुरा पीड़ित परिवार के सदस्‍य को नौकरी, अमृत योजना में होंगे 1500 करोड़ के काम