Hanuman Chalisa

बजट निराशाजनक, स्पष्ट योजना का अभाव- मनमोहन

Webdunia
शनिवार, 28 फ़रवरी 2015 (16:37 IST)
नई दिल्ली। नरसिंहराव सरकार में वित्त मंत्री के तौर पर 1991 में आर्थिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वर्ष 2015-2016 का बजट राजग सरकार के अच्छे इरादों को जाहिर करता है लेकिन इसमें उद्देश्यों को हासिल करने के लिए किसी स्पष्ट योजना का अभाव है।

बजट को निराशाजनक बताते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में बहुत सी पहलों की घोषणा की हैं, लेकिन उन्हें लागू करने की कोई तरकीब नहीं बताई है।

उन्होंने कहा कि बहुत से कोष स्थापित किए गए, लेकिन उन्हें ठोस कार्य योजना में बदलने के लिए कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वालों और गरीब लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के लिए अपर्याप्त धन आवंटन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि देश के 70 प्रतिशत लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और उनपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

विमान यात्रियों के लिए खुशखबर, 60% सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज, DGCA ने बनाए नए नियम, जानिए कब होंगे लागू?

भारत को बड़ी राहत, LPG से भरे 2 और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, 1 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद

Iran-US-Israel युद्ध से Lockdown के मुहाने पर पहुंचा Pakistan, हालात हुए बेकाबू

No Kings : ट्रंप और ईरान युद्ध के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़कों पर प्रदर्शन में उतरे लाखों लोग

मध्य पूर्व तनाव के बीच परमाणु ताकत बढ़ाने में जुटा उत्तर कोरिया, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच किम का बड़ा कदम

सभी देखें

नवीनतम

1000 से ज्यादा फर्जी मैसेज भेजने वाला श्रीनिवास मैसूर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुजरात के किसानों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से MSP पर फसल बेचने के लिए पंजीकरण शुरू, जानें बोनस और नए नियम

LIVE: नीतीश कुमार का MLC और नितिन नबीन का MLA पद से इस्तीफा

कुवैत में पॉवर प्लांट पर ईरान का मिसाइल अटैक, भारतीय की मौत

यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन, 9 वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां : योगी आदित्यनाथ