Hanuman Chalisa

8 प्रतिशत से अधिक रहेगी आर्थिक वृद्धि दर

Webdunia
शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2015 (15:55 IST)
नई दिल्ली। आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाए जाने, कच्चे तेल की कीमत में नरमी तथा नीतिगत ब्याज दर में कटौती से देश की आर्थिक वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में 8.1 से 8.5 प्रतिशत रहेगी और आने वाले वर्षों में दहाई अंक तक चली जाएगी।
 
केंद्रीय बजट से पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में रखे गए 2014-15 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि सुधारों के आगे बढ़ने, तेल कीमतों में गिरावट, मुद्रास्फीति में नरमी के साथ नीतिगत ब्याज दर में कमी तथा 2015-16 में मॉनसून सामान्य रहने के प्रभावों से वृद्धि को गति मिलेगी। चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो 2013-14 के 6.9 प्रतिशत से ऊंचा है।
 
समीक्षा के अनुसार 2014-15 के लिए नए अनुमान के आधार के तहत स्थिति मूल्य पर जीडीपी वृद्धि दर 2015-16 में 8.1 प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि आने वाले वर्ष में बाजार मूल्य पर जीडीपी वृद्धि दर 2014-15 के मुकाबले 0.6 प्रतिशत से 1.1 प्रतिशत अंक अधिक रहने का अनुमान है।
 
2014-15 की आर्थिक समीक्षा में संकेत दिया गया है कि सुधारों के लिए स्पष्ट राजनीतिक जनादेश तथा बाह्य माहौल बेहतर होने से देश की आर्थिक वृद्धि दर दोहरे अंक में जाने की उम्मीद है।
 
इसमें कहा गया है कि मुद्रास्फीति में गिरावट तथा इसके कारण नीतिगत ब्याज दर में कमी से ब्याज से संबद्ध क्षेत्रों में घरेलू खर्च बढ़ने तथा कंपनियों के ऋण में कमी एवं इससे उनके बही-खाते मजबूत होने के कारण वृद्धि को गति मिलेगी।
 
इसके अलावा इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले मानसून बेहतर रहने के अनुमान से भी आर्थिक वृद्धि ऊंची रहने की संभावना है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सरकार ने कई क्षेत्रों में डीजल की कीमतों को नियंत्रण मुक्त करने, विभिन्न क्षेत्रों में एफडीआई सीमा बढ़ाने आदि जैसे आर्थिक सुधार किए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी'

पंजाब की सियासत में राघव चड्ढा की राजनीति की पिक्चर अभी बाकी है?

3 पासपोर्ट विवाद से गरमाई असम की सियासत, सरमा परिवार का पवन खेड़ा को करारा जवाब

खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

ट्रंप की धमकी से बढ़ा युद्ध संकट, गालिबफ बोले- अमेरिका को झेलना होगा नरक