Hanuman Chalisa

आर्थिक सर्वेक्षण की मुख्‍य बातें...

Webdunia
शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2015 (09:05 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरण जेटली द्वारा शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15 की मुख्य बातें इस प्रकार हैं...

 

* 2015-16 में आर्थिक वृद्धि 8.1 से 8.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान।
* आने वाले वर्षों में आर्थिक वृद्धि दर 8 से 10 प्रतिशत के बीच संभव।
* वर्ष 2014-15 में वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान।
* चालू खाते का घाटा 2015-16 में घटकर जीडीपी के एक प्रतिशत पर आ जाएगा।
* सरकार चुनौतियों के बावजूद 2014-15 में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 4.1 प्रतिशत के दायरे में रखने पर कायम।
* सरकार राजकोषीय मजबूती के लिए प्रतिबद्ध, राजस्व सृजन बढ़ाना प्राथमिकता।
* खाद्य सब्सिडी बिल अप्रैल-जनवरी 2014-15 के दौरान 20 प्रतिशत बढ़कर 1.07 लाख करोड़ रुपए रहा।
* वित्त वर्ष 2014-15 में खाद्य उत्पादन 25.70 करोड़ टन रहने का अनुमान जो पिछले पांच वर्ष के औसत प्रदर्शन से 85 लाख टन अधिक होगा।
* सरकार की पहलों और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट से मुद्रास्फीति में कमी का रुझान।

* जीएसटी, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण से बाजी मारी जा सकती है।
* खाद्यान्न उत्पादन 2014-15 में 25.70 टन रहने का अनुमान, पिछले पांच साल के औसत में 85 लाख टन अधिक हो जाएगा।
* नीति आयोग, 14वां वित्त आयोग राजकोषीय संघवाद को बढ़ाएगा।
* वाह्य क्षेत्र मजबूत हो रहा है।
* मेक इन इंडिया और ‘स्किलिंग इंडिया’ के बीच संतुलन बनाने की जरूरत।
* विश्व व्यापार संगठन में सेवा क्षेत्र के समझौते बाजार पहुंच की बाधाएं दूर करने 
 
की दृष्टि से महत्वपूर्ण।
* निवेश बढ़ाने के लिए पीपीपी माडल को जीवंत बनाने की जरूरत। 
 
* विनिर्माण और सेवा क्षेत्र आर्थिक-वृद्धि के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण।
* सब्सिडी की नए सिरे से समीक्षा होगी।
* सब्सिडी ने नहीं बदली जिंदगी।
* 2014-15 में महंगाई घटी।
* अप्रैल से दिसंबर के बीच महंगाई घटी।
* राजस्व बढ़ाना नई प्राथमिकताओं में।
* कृषि विकास का लक्ष्य 4 फीसदी से कम रह सकता है।
* 10 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ ‍मुमकिन।

* बड़े पैमाने पर सुधारों के मौके।
* पैदावार का लक्ष्य हासिल करने का अनुमान।


Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

जैश सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी

Naxal Free India : लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म