Publish Date: Mon, 28 Feb 2011 (19:08 IST)
Updated Date: Mon, 28 Feb 2011 (19:07 IST)
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को समय सीमा के भीतर अपना बजट भाषण पढ़ने की इतनी बेचैनी थी कि वह आज जल्दबाजी में दो पैरा पढ़ना ही भूल गए।
लोकसभा में आज वर्ष 2011-12 का बजट भाषण पढ़ने के दौरान प्रणब दा कुछ देर के लिए अटके, लेकिन उसके बाद भाषण पढ़ते चले गए। कुछ देर बाद फिर रुके और लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से कहा कि मैडम मैं अपना बजट भाषण समय पर पूरा करने की बेचैनी में दो पैरा पढ़ना भूल गया हूँ, यदि आप मुझे अनुमति दें तो मैं ये दो पैरा पढ़ दूँ।
हालाँकि उन्होंने कहा कि इन दो पैरा में सामान्य बातें हैं और कर छूट का उनमें जिक्र नहीं है। (भाषा)
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें