Publish Date: Fri, 26 Feb 2010 (16:16 IST)
Updated Date: Fri, 26 Feb 2010 (16:16 IST)
सरकार चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी के विनिवेश से 25,000 करोड़ रुपए की राशि जुटाएगी।
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज लोकसभा में वर्ष 2010-11 का बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने आयल इंडिया लि., एचएचपीसी, एनटीपीसी और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) में अपनी हिस्सेदारी का विनिवेश किया है और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम तथा सतलज जलविद्युत निगम में यह प्रक्रिया चल रही है।
वित्तमंत्री ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में सरकार सार्वजनिक उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी के विनिवेश से 25,000 करोड़ रुपए की राशि जुटाएगी, जबकि अगले वित्त वर्ष में विनिवेश से इससे भी अधिक राशि जुटाई जाएगी।
सरकार ने कहा कि विनिवेश से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल नई आस्तियों के सृजन तथा सामाजिक क्षेत्र की पूँजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। (भाषा)
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें