Budh purnima 2025: भगवान बुद्ध को गौतम बुद्ध कहते हैं। उनका बचपन का नाम सिद्धार्थ था। वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान उपलब्ध हुआ और इसी दिन उनका जन्म भी हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 12 मई 2025 सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन 3 शुभ योग है जिसमें 3 महत्वपूर्ण कार्य करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
पूर्णिमा तिथि: 11 मई को शाम 06 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ होकर 12 मई को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी।
बुद्ध पूर्णिमा पर शुभ योग: बुद्ध पूर्णिमा के दिन वरियान और रवि योग संयोग रहेगा। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार वरियान योग पूरे दिन रहेगा, वहीं रवि योग सुबह 5 बजकर 32 मिनट से लेकर अगले दिन 06 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसी के साथ ही भद्रावास भी है। भद्रावास योग सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक है।
3 महत्वपूर्ण कार्य करें:
1. पूजा: भगवान बुद्ध की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु और विष्णु के कूर्मावतार की पूजा करें। इस दिन पीपल की पूजा और परिक्रमा का भी खास महत्व है।
2. खीर: खीर बनाकर भोग लगाएं और खुद खाएं तथा खीर का दान भी करें। शिव मंदिर में भी दान करने से लाभ मिलेगा. इससे घर में सुख-संपन्नता बढ़ेगी।
3. दान: कहते हैं कि इस दिन मिट्टी के घड़े का दान गौदान के समान होता है। इस दिन पीले वस्त्र, पंखा, चप्पल, छतरी, अनाज या फल का दान करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं।