Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाइगर जिंदा है की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें टाइगर‍ जिंदा है
बैनर : यश राज फिल्म्स 
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : अली अब्बास ज़फर
संगीत : विशाल शेखर
रिलीज डेट : 22 दिसम्बर 2017 
 
एक था टाइगर का सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' 5 वर्ष बाद आ रहा है। टाइगर जिंदा है कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है। 
टाइगर‍ जिंदा है

इराक के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएससी ने 25 भारतीय नर्सों को पकड़ लिया है। उनसे छुड़ाना हर किसी के बस की बात नहीं है। 
टाइगर‍ जिंदा है

ऐसे में याद आती है टाइगर की जो कि एक इंडियन एजेंट है। वह बेहद चालाक, खतरनाक और दुश्मनों से आगे की सोचता है। टाइगर को नर्सों को छुड़ाने का मिशन सौंप दिया जाता है। 
टाइगर‍ जिंदा है

इराक में टाइगर के इस मिशन में साथ देती है पाकिस्तानी जासूस जोया। दोनों मिल कर अपने मिशन को सफल बनाने में जुट जाते हैं। 
टाइगर‍ जिंदा है

फिल्म को कई इंटरनेशनल लोकेशन्स पर फिल्माया गया है। फिल्म में थ्रिल, रोमांस, मनोरंजन और हैरत अंगेज एक्शन है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शशि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ (फोटो)

क्या आप टाइगर जिंदा है देखेंगे?