Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ज़ीरो की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें ज़ीरो
बैनर : रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, कलर येलो प्रोडक्शन
निर्माता : गौरी खान
निर्देशक : आनंद एल राय 
संगीत : अजय-अतुल 
कलाकार : शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ 
रिलीज डेट : 21 दिसम्बर 2018 
 
ज़ीरो कहानी है बऊआ (शाहरुख खान) की। मेरठ में रहने वाला बऊआ एक अमीर परिवार में पैदा हुआ है। ऐशो-आराम में पला बढ़ा। ऊंचाई में जरूर वह मार खा गया, लेकिन मेरठ में रहने वालों ने कभी भी उसे यह कमी खलने नहीं दी। 

ज़ीरो

 
बऊआ पूरे 38 साल का हो गया है, लेकिन शादी नहीं हो पाई है। बऊआ हिम्मत नहीं हारता और लगातार कोशिश जारी रखता है। आखिरकार आफिया भिंडर (अनुष्का शर्मा) में उसे अपनी जीवनसाथी नजर आती है। आफिया नासा में वैज्ञानिक है, लेकिन अपनी बीमारी के चलते व्हील चेयर पर ही रहती है। 

ज़ीरो

 
बबीता कुमारी (कैटरीना कैफ) एक फिल्म स्टार है और बऊआ की उससे भी नजदीकियां बढ़ जाती हैं। इन दोनों महिलाओं से मुलाकात बऊआ का जीवन ही बदल देती है। इन महिलाओं का साथ उसे ऐसी यात्रा पर ले जाता है जहां उसका अधूरापन पूरा हो जाता है। साथ ही उसे एक ऐसा उद्देश्य मिलता है जिसके बारे में उसने पहले कभी भी सोचा नहीं था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हसबैंड-वाइफ का यह चुटकुला पढ़कर जोर से हंस पड़ेंगे : मां के घर जा रही हूं

क्या आप ज़ीरो देखना पसंद करेंगे और क्यों?