बदला की कहानी

Webdunia
बैनर : रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट
निर्माता : गौरी खान, सुनीर खेत्रपाल, अक्षय पुरी 
निर्देशक : सुजॉय घोष
कलाकार : अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, टोनी ल्यूक
रिलीज डेट : 8 मार्च 2019 
 
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'बदला' 2017 में प्रदर्शित स्पैनिश फिल्म Contratiempo The Invisible Guest का अधिकृत हिंदी रिमेक है। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हुई है और इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कम्पनी 'रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट' ने किया है। 
 
नैना सेठी (तापसी पन्नू) युवा व्यवसायी है। वह उस समय अचंभित रह जाती है जब होटल के जिस कमरे में वह ठहरी है वहां पर उसके प्रेमी की लाश मिलती है। शक की सुई उसकी ओर इशारा करती है और नैना अपने आपको फंसा हुआ पाती है। 
 
यह सब कैसे हुआ? क्यों हुआ? किसने किया? इसके जवाब ढूंढने का जिम्मा नैना, बादल गुप्ता (अमिताभ बच्चन) को सौंपती है। बादल एक प्रसिद्ध वकील है जो यह ढूंढने की कोशिश करता है कि आखिर सच क्या है?

निर्देशक के बारे में : 
फिल्म 'बदला' का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। सुजॉय थ्रिलर फिल्म बनाने में माहिर माने जाते हैं। उन्होंने 'कहानी' (2012) और 'कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह' (2016) जैसी बेहतरीन थ्रिलर फिल्म बनाई हैं। इसके पहले वे 'झंकार बीट्स' (2003) और 'अलादीन' (2009) जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। सुजॉय की 'बदला' से काफी उम्मीदें हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More