Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डॉक्टर जी : स्त्री रोग के पुरुष डॉक्टर का संघर्ष है आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Doctor G
, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (19:06 IST)
डॉक्टर जी (Doctor G) एक मेडिकल कैम्पस कॉमेडी फिल्म है जिसमें मेल गाईनेकोलॉजिस्ट (gynaecologist) के संघर्ष को दर्शाया गया है। डॉक्टर जी (Doctor G)  के मुख्य कलाकार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और शैफाली शाह (Shefali Shah) हैं। डॉक्टर जी (Doctor G) का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। डॉक्टर जी (Doctor G) की रिलीज डेट (Doctor G release date)14 अक्टूबर 2022 है। 

Doctor G
 
उदय गुप्ता (आयुष्मान खुराना) हड्डी रोग विशेषज्ञ बनना चाहता था, लेकिन मजबूरी वश स्त्री रोग विशेषज्ञ बन गया। भारत में स्त्रियां और उनके घर वाले मेल गाईनेकोलॉजिस्ट से इलाज करवाने में हिचकते हैं। दूसरी ओर उदय भी स्त्रियों का इलाज करने में हिचकता है।

Doctor G

 
उदय इसके चलते अपने काम के प्रति लापरवाह हो जाता है और अक्सर अपनी सीनियर डॉक्टर नंदिनी श्रीवास्तव (शैफाली शाह) की डांट भी खाता है। डॉक्टर फातिमा सिद्दीकी (रकुल प्रीत सिंह) और उदय एक दूसरे को पसंद करते हैं।
 
उदय को कैसे अपनी जवाबदारियों का अहसास होगा? मेल गाईनेकोलॉजिस्ट के जरिये फिल्म में क्या संदेश दिया जाएगा? इनके जवाब डॉक्टर जी (Doctor G) फिल्म में मिलेंगे।    
  • निर्माता: विनीत जैन 
  • निर्देशक : अनुभूति कश्यप 
  • संगीत : अमित त्रिवेदी 
  • कलाकार : आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, शैफाली शाह
  • रिलीज डेट : 14 अक्टूबर 2022 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'वेधा' बनकर शुभमन गिल ने की ईशान किशन की प्रशंसा, रितिक रोशन ने दिया ऐसा रिएक्शन