Hanuman Chalisa

अजय देवगन की यह इच्छा जो अब कभी पूरी नहीं हो सकेगी, आखिर क्यों

समय ताम्रकर
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (06:42 IST)
इच्छाओं का क्या है, कितनी भी सोची जा सकती है। बात तो तब है जब आपकी इच्छाएं पूरी होती हैं या नहीं। आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक के मन में इच्छाएं लगातार जन्म लेती रहती हैं। ऐसी ही एक ख्वाहिश अजय देवगन के मन में बरसों से है। पूरा करने की उन्होंने भरसक कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बन पाई। अब तो सारी उम्मीदें खत्म हो गईं और यह माना जा सकता है कि अजय की यह ख्वाहिश कभी भी पूरी नहीं हो सकेगी। 
 
फिल्म और फूल और कांटे के साथ अजय देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली फिल्म से ही उन्होंने ऐसा धमाल किया कि अब तक सफलता काट रहे हैं। शुरुआती फिल्मों में खूब मारपीट की, लेकिन वक्त के साथ बदलते चले गए। धीर-गंभीर अभिनय भी किया और कॉमेडी करते हुए भी खूब पसंद किए गए। 


 
अजय के मन में एक ख्वाहिश रही कि वे हिंदी फिल्मों के 'अभिनय सम्राट' कहे जाने वाले महानायक दिलीप कुमार के साथ एक फिल्म करें। यह ख्वाहिश तकरीबन हर एक्टर के साथ होती है कि फिल्म नहीं तो एक फ्रेम ही दिलीप कुमार के साथ शेयर करने को मिल जाए ताकि वे ताउम्र इस बात पर इतराते रहें। 


 
अजय ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब दिलीप कुमार ने काम करना बहुत कम कर दिया था। वर्षों में एकाध फिल्में वे करते थे, इसलिए अजय के पास अवसर बहुत कम थे। आखिरकार अजय ने ही दिलीप कुमार को लेकर एक फिल्म बनाने की योजना बनाई। 
 
दिलीप कुमार यह फिल्म करने के लिए मान गए। फिल्म का नाम रखा 'असर: द इम्पेक्ट'। यह फिल्म को बनाने की पूरी योजना बना ली गई, लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म शुरू नहीं हो सकी, जिसका अजय देवगन को आज भी अफसोस है। 
 
अब अजय की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकती क्योंकि दिलीप कुमार की उम्र हो गई है। वे अस्वस्थ हैं। याददाश्त आती-जाती रहती है। वे कैमरे का सामने अभिनय नहीं कर पाएंगे। लिहाजा अजय की यह इच्छा तो अधूरी रह गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेणुका शहाणे क्यों टीवी पर नहीं कर रही है काम?

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख