Hanuman Chalisa

शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है ओपनिंग?

Webdunia
वर्ष की बड़ी फिल्मों में से एक 'ज़ीरो' 21 दिसम्बर को रिलीज हुई। यह फिल्म शाहरुख खान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर साबित हुई हैं। इस फिल्म पर उनका बहुत कुछ दांव पर लगा है और फिल्म की सफलता उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 
 
फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया था। फिल्म के गाने भी रिलीज के पूर्व हिट हो चुके हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। लिहाजा फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग हुई है। रिलीज के पहले एडवांस बुकिंग भी अच्‍छी रही थी। 
 
फिल्म को मल्टीप्लेक्स में अच्‍छा रिस्पांस मिला है और सुबह के शो में दर्शकों की अच्‍छी खासी उपस्थिति नजर आ रही है। मुंबई, दिल्ली सहित बड़े शहरों में फिल्म की ओपनिंग बेहतर है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में मल्टीप्लेक्स जैसा रिस्पांस नहीं है। 
 
फिल्म के शाम और रात के शो में दर्शकों की भीड़ बढ़ सकती है। सुबह के शो में दर्शकों की संख्या के आधार पर बात की जाए तो पहले दिन का कलेक्शन 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है। हालांकि यह आंकड़ा शाम और रात के शो पर बहुत निर्भर करता है। 
 
यदि फिल्म इस आंकड़े तक पहुंच जाती है तो यह शानदार ओपनिंग मानी जाएगी क्योंकि यह एक वर्किंग डे है। बेहतर ओपनिंग होने के कारण बेहतरीन वीकेंड की संभावना भी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख