suvichar
✕

सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांच से भरपूर वेब सीरीज 'द फाइनल कॉल'

Webdunia
जी5 पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज ‘द फाइनल कॉल’ प्रिया कुमार की बुक ‘आई विल गो विद यू : द फ्लाइट ऑफ लाइफटाइम’ पर आधारित है। ‘द फाइनल कॉल’ के जरिये अर्जुन रामपाल ने डिजिटल दुनिया में अपना पहला कदम रखा है। इसमें उनके अलावा नीरज काबी, जावेद जाफरी, साक्षी तंवर, अनुप्रिया गोयनका और विपिन शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।


विजय लालवानी द्वारा निर्देर्शित इस शो के 8 एपिसोड्स हैं। शो में सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांच के साथ-साथ जिंदगी की फिलॉसफी को भी दर्शाने की कोशिश की गई है। ‘द फाइनल कॉल’ में चार मुख्य किरदार हैं-

कैप्टन करण सचदेव: 
अर्जुन रामपाल ने यह भूमिका निभाई है। करण स्काइलाइन 504 प्लेन का पायलट है। वह पहले एयरफोर्स में था, लेकिन बाद में कुछ ऐसी परिस्थितियां बनती हैं कि वह फाइटर पायलट के बजाय पैसेंजर पायलट बन जाता हैं।

किरण मिर्जा: 
साक्षी तंवर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ऑफिसर किरण मिर्जा की सशक्त भूमिका में हैं। वह समझदार है और अपनी बातों से काम करवाने में माहिर हैं।

कृष्णमूर्ति: 
नीरज काबी एस्ट्रोलॉजर कृष्णमूर्ति का रोल अदा कर रहे हैं। यह जानते हुए भी कि उसकी कुंडली में इसी फ्लाइट में मरना लिखा है, वह फिर भी फ्लाइट में सवार होता है।

सिद्धार्थ सिंघानिया: 
जावेद जाफरी ने बिजनेसमैन सिद्धार्थ सिंघानिया का किरदार निभाया है। वह भी इस फ्लाइट में यात्रा कर रहा है। उसके पास पैसा तो है, लेकिन सुकून नहीं है।
‘द फाइनल कॉल’ की कहानी फ्लाइट कमांडर कैप्टन करण सचदेव के इर्द-गिर्द घूमती है। कैप्टन करण ‘स्काइलाइन 504’ प्लेन को इंडिया से ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरता है। लेकिन आज वह ड्यूटी पर आत्महत्या करने के इरादे से आया है। इसलिए वह सिक्युरिटी को चकमा देकर कुछ जानलेवा दवाएं भी साथ ले आया है। लेकिन गलती से इन दवाइयों से उसके दोनों साथी पायलट की मौत हो जाती है।

फिर शुरू हो जाता है कहानी में ट्विस्ट। क्या करण अपनी जान लेने के लिए फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों की जान की भी परवाह नहीं करेगा... क्या किरण यात्रियों की जान बचाने के लिए करण को समझाने में कामयाब हो पाएगी.. यह जानने देखना होगी ‘द फाइनल कॉल’।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

स्त्री से हस्तर तक, भारतीय सिनेमा के 5 सबसे खौफनाक किरदार, जिन्हें देखकर आज भी कांप उठती है रूह

महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

रवि तेजा की 'इरुमुडी' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, बाल कलाकार बेबी नक्षत्र के मुद्दे पर लेबर डिपार्टमेंट का कड़ा नोटिस

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख