Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जाकिर हुसैन के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स ने जताया शोक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Zakir Hussain death

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (15:26 IST)
विश्व विख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। जाकिर हुसैन के निधन से मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर है। सेलेब्स जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 
 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'बहुत दुखद दिन...' इसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग पर जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी और लिखा, 'एक प्रतिभा.. एक बेजोड़ उस्ताद.. एक अपूरणीय क्षति.. जाकिर हुसैन।'अक्षय कुमार ने जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,उस्ताद ज़ाकिर हुसैन साब के दुखद निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह वास्तव में हमारे देश की संगीत विरासत के लिए एक खजाना थे। ॐ शांति।'
 
अनुपम खेर ने लिखा, दिल ना जाने कब तक उदास रहने वाला है! आवाज़ ना जाने कब तक खामोश रहने वाली है!! अलविदा मेरे दोस्त। इस दुनिया से गए हो! यादों में सदियों तक रहने वाले हो! तुम भी… तुम्हारा हुनर भी… और तुम्हारी दिल की गहराइयों तक छू जाने वाली बच्चों जैसी मुस्कुराहट भी!!
 
Zakir Hussain death
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर जाकिर हुसैन की एक फोटो शेयर की, जिसमें वह करीना के पिता रणधीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'हमेशा से उस्ताद'। 
 
Zakir Hussain death
मलाइका अरोरा ने भी तबला वादक की एक तस्वीर शेयर की और लिखा- 'रेस्ट इन पीस लीजेंड।'
 
भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर उस्ताद की एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, उस्ताद जाकिर हुसैन की धुन हमारे दिलों में हमेशा गूंजती रहेंगी। 
 
रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, जाकिर हुसैन साहब का निधन भारत और वैश्विक संगीत जगत के लिए एक बड़ा झटका है। सर, आपका संगीत एक उपहार था, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आपकी विरासत अमर रहेगी। आपकी आत्मा लय और धुनों से घिरी रहे। जाकिर हुसैन साहब के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना।
Zakir Hussain death

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट पकड़ कर हंसेंगे यह मस्त चुटकुला पढ़कर: मेरा एक भी शत्रु नहीं है...