जिस युविका चौधरी की गिरफ्तारी की हो रही है मांग, शादी के पहले 10 साल एक एक्टर को कर चुकी हैं डेट

Webdunia
मंगलवार, 25 मई 2021 (13:28 IST)
जिस युविका चौधरी की सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की मांग हो रही है उन्होंने प्रिंस नरुला से विवाह करने के पहले एक एक्टर को दस साल तक डेट किया था। 
 
युविका और ‍प्रिंस नरूला की मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 में हुई थी। युविका को देखते ही प्रिंस उन पर लट्टू हो गए। नजदीकियां बढ़ाने लगे। और आखिर में यु‍विका का दिल जीत ही लिया। 
 
सभी को लगा कि यह सिर्फ शो में बने रहने की कयावद है। बिग बॉस में दर्जनों ऐसे उदाहरण हैं, लेकिन शो खत्म होते ही तू अपने रास्ते और मैं अपने रास्ते। लेकिन युविका और ‍प्रिंस ने शादी कर ली। 
 
बहुत कम लोग जानते हैं कि युविका ने ‍प्रिंस से शादी करने के पहले एक एक्टर को दस साल तक डेट किया था। इस एक्टर का नाम है विपुल रॉय। दस साल की डेटिंग के बावजूद दोनों अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर नहीं ले जा पाए। बाद में प्रिंस की एंट्री युविका की लाइफ में हो गई। 
 
क्या है मामला?
एक्ट्रेस युविका चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग सोशल मीडिया पर हो रही है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक जाति के खिलाफ टिप्पणी की। उनकी इस टिप्पणी से कई लोग नाराज हो गए और उन्होंने विरोध शुरू कर ‍दिया। 
 
क्या है इस वीडियो में?
युविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस वीडियो में युविका के पति प्रिंस नरुला बाल कटवा रहे हैं। अचानक युविका वहां पहुंचती हैं और वीडियो बनाने लगती हैं। इस दौरान वे जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करती हैं और इस वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया। ट्विटर पर #ArrestYuvikaChoudhary ट्रेंड होने लगा और कई लोग इस बारे में ‍कमेंट्स कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More