Hanuman Chalisa

अजय देवगन के 7 वर्ष के बेटे युग ने पूरा किया चैलेंज

Webdunia
फिटनेस के लिए तो पूरा बॉलीवुड जाना जाता है। ऐसे में अगर बात हो किसी कैंपेन की तो बॉलीवुड कैसे पीछे हट सकता है। बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ #HumFitTohIndiaFit (हम फिट तो इंडिया फिट) कैंपेन में बहुत दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 
 
वरुण धवन, सुशांत सिंह राजपूत और कई अन्य सेलीब्रिटीज़ ने इस कैंपेन के दौरान भाग लेकर अपनी वीडियोज़ सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसी बीच एक्टर अजय देवगन ने भी इसमें भाग लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यह सबसे ज़्यादा चल रहा है क्योंकि इसमें कुछ अनोखा है। 
 
दरअसल अजय देवगन की पोस्ट की हुई वीडियो में खुद अजय देवगन नहीं हैं बल्कि उनके 7 वर्ष के बेटे युग हैं। इसके लिए युग जिम में यह चैलेंज ले रहे हैं। अजय देवगन की इस वीडियो में युग जिम में ट्रेनिंग ले रहे हैं। यह काफी मज़ेदार है। इसका एक खास मकसद यह भी है कि अजय अपने बेटे की इस वीडियो से युवा भारत यानी बच्चों को फिटनेस की चुनौती को बढ़ावा दे रहे हैं। 
 
युग की इस वीडियो में वे काफी फिट और एक्टिव नज़र आ रहे हैं। वे वाकई अपनी उम्र के बच्चों के लिए इंस्पिरेशन हैं। वे जिम के अलावा दूसरी भी एक्टिविटीज़ कर रहे हैं। वीडियो के आखिर में यह भी बोला गया है कि इस तरह की एक्टिविटीज़ किसी की सलाह के साथ ही की जाएं। 
 
अजय देवगन भी इस उम्र में आने के बावजुद काफी फिट हैं। उनके बेटे युग से भी फैंस को यही उम्मीद है। फिलहाल अजय देवगन, लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आने के लिए चर्चा में हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

‍गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे यशवर्धन संग पहली बार बड़े पर्दे पर आएंगी नजर

24 साल बाद भी 'देवदास' का जादू बरकरार, आज भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के सदाबहार गाने

जब प्राण की फीस अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा थी, जानिए बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन की कहानी

Evil Dead Burn Review: खून, खौफ और दर्द का नया तूफान, डराती कम, झकझोरती ज्यादा है

भारत के बाद जी5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से भी हटी दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख