Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जुनैद खान से लेकर पश्मीना रोशन तक, साल 2024 में इन नए चेहरों ने रखा बॉलीवुड में कदम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Year 2024 Bollywood Debut Actors List

WD Entertainment Desk

, रविवार, 29 दिसंबर 2024 (16:59 IST)
वर्ष 2024 में कई स्टार किड्स के साथ नवोदित कलाकारों ने डेब्यू किया। डेब्यू करने वाले कलाकारों ने न केवल अपनी काबिलियत साबित की, बल्कि इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान भी बनाई। इनमें आमिर खान के पुत्र जुनैद खान, श्रीदेवी-बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा, वरूण धवन की भतीजी अंजलि धवन, रितिक रोशन की चचेरी बहन और संगीतकार राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन, लक्ष्य, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल समेत अन्य शामिल हैं।
 
Year 2024 Bollywood Debut Actors List
जुनैद खान 
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने यशराज बैनर तले बनीं अपनी पहली फिल्म 'महाराज' से बॉलीवुड में कदम रखा। एक पत्रकार की कहानी पर आधारित इस पीरियड ड्रामा ने जुनैद को अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का मौका दिया। करसनदास मुलजी के रूप में उनका अभिनय सराहा गया था। फिल्म ने उनके अभिनय के लिए काफी ध्यान आकर्षित किया।
 
Year 2024 Bollywood Debut Actors List
खुशी कपूर, सुहाना खान, अगस्तय नंदा, अदिति सहगल 
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म द आर्चीज से खुशी कपूर, सुहाना खान अगस्तय नंदा, और अदिति सहगल ने डेब्यू किया। यह फिल्म अमेरिका की फेमस कॉमिक 'द आर्चीज' पर आधारित है। फिल्म का प्रोडक्शन टाइगर बेबी के तहत किया गया है। 
 
Year 2024 Bollywood Debut Actors List
पश्मीना रोशन 
पश्मीना रोशन ने भी 2024 में बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड में काम किया, लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप रही। यह फिल्म शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म इश्क विश्क की सीक्वल है। इसी फिल्म से सीरियल महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान के पुत्र जिब्रान खान ने डेब्यू किया। उन्होंने करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान और काजोल के बेटे युवा क्रिश की भूमिका निभायी थी।
 
Year 2024 Bollywood Debut Actors List
प्रतिभा रांटा
प्रतिभा रांटा ने आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं फिल्म 'लापता लेडीज' से डेब्यू किया। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतिभा ने जया नाम की लड़की का किरदार निभाया था। उनके अभिनय में काफी गहराई और भावनात्मक जटिलता देखने को मिली। 
 
Year 2024 Bollywood Debut Actors List
नितांशी गोयल
बाल कलाकार के रूप में अपने सफल करियर के बाद नितांशी गोयल ने भी फिल्म 'लापता लेडीज' से डेब्यू किया। फूल के किरदार में उन्हें देखना दिलचस्प रहा। ग्रामीण परिवेश में एक युवा लड़की फूल कुमारी का उनका चित्रण दिल को छूने वाला और स्वाभाविक था।
 
Year 2024 Bollywood Debut Actors List
अभय वर्मा
अभय वर्मा ने हॉरर-कॉमेडी ब्लॉकस्बस्टर फिल्म ‘मुंज्या’ से बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनका किरदार और उसकी एक्टिंग कमाल था, जिसके लिए वह सबके फेवरेट बन गए। 
 
Year 2024 Bollywood Debut Actors List
लक्ष्य
लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता लक्ष्य ने 2024 में करण जौहर निर्मित एक्शन से भरपूर थ्रिलर 'किल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। एक्शन हीरो के रूप में लक्ष्य सामने आए। इस फिल्म में उन्होंने एक निडर नायक का किरदार निभाया, जिसमें उनका शारीरिक कौशल और भावनात्मक गहराई दोनों ही देखने को मिले। उनकी दमदार फाइट सीक्वेंस और अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड के उभरते एक्शन स्टार के रूप में स्थापित किया। 
 
Year 2024 Bollywood Debut Actors List
लिसा मिश्रा 
गायिका से अभिनेत्री बनीं लिसा मिश्रा ने वेब सीरीज़ कॉल मी बे से शानदार शुरुआत की। उन्होंने एक आधुनिक और स्वतंत्र महिला की जटिल ज़िंदगी और रिश्तों को बड़े ही संवेदनशील तरीके से पर्दे पर उतारा। अपनी सुरीली आवाज़ के लिए मशहूर लिसा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखते ही दर्शकों को प्रभावित किया। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और स्वाभाविक अभिनय ने क्रिटिक्स और दर्शकों को खूब सराहा।
 
Year 2024 Bollywood Debut Actors List
ऋषभ साहनी 
ऋषभ साहनी ने फिल्म फाइटर में खलनायक का किरदार निभाकर साहसिक कदम उठाया। ऋषभ ने अपनी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और गंभीर अभिनय से दर्शकों को चौंका दिया। उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने खूब सराहा और इसे एक नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए मिसाल बताया। 
 
Year 2024 Bollywood Debut Actors List
जानकी बोड़ीवाला
गुजराती सिनेमा की स्टार जानकी बोड़ीवाला ने फिल्म शैतान से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में जानकी ने अपने किरदार की मज़बूती और भावनात्मक पक्ष को बखूबी पेश किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मन की बात में पीएम मोदी ने किया राज कपूर, मोहम्मद रफी, एएनआर, तपन सिन्हा को याद