dharma sangrah
✕

'रोमांस किंग' यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज का ट्रेलर रिलीज, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

WD Entertainment Desk
बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (14:00 IST)
बॉलीवुड के रोमांस किंग रहे यश चोपड़ा ने कई रोमांटिक फिल्में दी है। यश चोपड़ा भले ही अब इस दुनिया में ना हो लेकिन उनकी बनाई फिल्में दर्शकों के बीच अभी भी हिट है। अब किंग ऑफ रोमांस, यश चोपड़ा के जीवन को सीरीज के रूप में दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है। 

 
यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमांटिक्स' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। यह सीरीज 4 पार्ट्स में स्ट्रीम होगी। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज के माध्यम से यश चोपड़ा को ट्रिब्यूट दी जाएगी।
 
सीरीज के ट्रेलर में बॉलीवुड की कई हस्तियां दिखाई दे रही हैं, जो यशराज बैनर तले बनी फिल्मों पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर को जारी करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, 'टू डू लिस्ट ऑफ द डे : किसी ऐसे व्यक्ति को खोजें जो हम पर श्विार करता है जैसे उन्होंने उनमें किया था। 'द रोमांटिक्स' में उन कहानीकार की कहानी का जश्न मनाएं। जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी जादू और प्यार पैदा किया, 14 फरवरी को रिलीज होगी।'
 
यश चोपड़ा के जीवन पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का स्मृति मुंधरा के किया है। सिलसिला, लम्हे, वीर जारा, दिल तो पागल है और जब तक है जान सहित भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई रोमांटिक फिल्में देने वाले यश चोपड़ा रोमांस का जनक माना जाता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख