Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कौन हैं स्टार किड्स के साथ पार्टी करने वाला 'मिस्ट्री बॉय' ओरहान? जानिए सबकुछ

हमें फॉलो करें कौन हैं स्टार किड्स के साथ पार्टी करने वाला 'मिस्ट्री बॉय' ओरहान? जानिए सबकुछ

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 9 जनवरी 2023 (12:35 IST)
बॉलीवुड के स्टार किड्स अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन स्टार किड्स की पार्टीज और वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहते हैं। अक्सर इन स्टार किड्स के साथ उनका एक खास दोस्त भी नजर आता है। इस शख्स का नाम है ओरहान अवतरमणि। हाल ही में ओरहान अजय देवगन की बेटी न्यासा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने विदेश पहुंचे थे। 

 
ओरहान, न्यासा ही नहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के भी अच्छे दोस्त हैं। बीते दिनों ओरहान इन दोनों बहनों के साथ ऊटी ट्रिप पर भी गए थे। आइए जानते हैं कौन हैं ओरहान अवतरमरि उर्फ ओरी जो इन स्टारकिड्स के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। 
 
ओरहान एक जाने-माने बिजनेसमैन के बेटे हैं। उनके फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्त हैं। ओरहान ने सारा अली खान के साथ कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। ओरहान को पार्टीज का शौक है और वे अक्सर बड़ी-बड़ी पार्टियों में नजर आते हैं। 
 
ओरहान अवतरमणि सोशल मीडिया एक्टिवस्ट और एक एनिमेटर हैं। ओरी अमीरी, टॉम फोर्ड, विजन ऑफ सुपर और प्रादा जैसे कुछ बड़े ब्रांडों के साथ भी जुड़े रहे हैं।
 
ओरहान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। बीते दिनों खबर आरही थी कि ओरहान जाह्नवी कपूर को डेट कर रहे हैं। वहीं इन दिनों उनका नाम न्यासा देवगन साथ जोड़ा जा रहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कड़ाके की ठंड में बाइक पर दूध बेचने निकले सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- कोई काम छोटा नहीं होता...