Daily Horoscope
✕

जब प्रभास ने रुकवा दी थी अपनी कथित गर्लफ्रेंड की शादी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (10:40 IST)
prabhas birthday: साउथ सुपरस्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म बाहुबली के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लाखों लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी है। एक समय था जब 6 हजार लड़कियों ने उन्हें प्रपोज किया था। 

 
प्रभास अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनका नाम कृति सेनन से जुड़ रहा है। लेकिन बीते काफी सालों से प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें सामने आती रहती है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है। 
 
बताया जाता है कि एक बार प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की शादी रोकने की भी कोशिश की थी। बाहुबली की शूटिंग के दौरान अनुष्का की शादी कहीं तय हो गई थी लेकिन प्रभास ने यह शादी रुकवा दी थी।
 
दरअसल प्रभास ने इस फिल्म के लिए तीन सालों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वह चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। इस दौरान जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इसे होने नहीं दिया क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का बाहुबली फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।
 
फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री की जबरदस्त तारीफ हुई थी। ऐसी खबरें भी आने लगी थी कि प्रभास और अनुष्का एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और वह शादी करने वाले हैं। हालांकि कई मौकों पर दोनों साफ कर चुके हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख