‍प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने जा रहे विवेक ओबेरॉय, फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (13:39 IST)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2002 में रामगोपाल वर्मा के निर्देशन तले बनने वाली फिल्म 'कंपनी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले स्टार विवेक ओबोरॉय अब प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने के लिए तैयार है। वह '‍इति' नाम की फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 
विवेक ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ ही विवेक ने इस फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया है। फिल्म को Mandiraa Entertainment के साथ मिलकर विवेक प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 
विवेक ने ट्वीट कर लिखा, हमारी पहली फिल्म इति को अनाउंस करते हुए काफी एक्साइटेड हूं। मंदिरा एंटरटेनमेंट और हमारे होम प्रोडेक्शन हाउस ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 20 अक्टूबर को फ्लोर पर आएगी। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्स।'
 
इसी के साथ विवेक ने एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में लिखा है कि क्या आप अपने खुद के मर्डर को सॉल्व कर सकते हैं इति।
 
पोस्टर देखकर लगता है कि फिल्म किसी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। इस फिल्म को विशाल मिश्रा निर्देशित करेंगे। बता दें कि हाल ही में विवेक ओबेरॉय सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद खबरों में थे और उन्होंने सुशांत सिंह की मौत के बाद सोशल मीडिया के जरिए एक इमोशनल नोट भी शेयर किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख