Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विक्रांत मैसी और रघु राम के बीच सेट पर हुआ झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

हमें फॉलो करें विक्रांत मैसी और रघु राम के बीच सेट पर हुआ झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

WD Entertainment Desk

, रविवार, 4 अगस्त 2024 (15:53 IST)
Vikrant Massey viral video: विक्रांत मैसी ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अलग पहचान हासिल की है। विक्रांत आखिरी बार फिल्म '12वीं फेल' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। अब वह जल्द ही फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आने वाले हैं।
 
इसी बीच विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 'रोडीज' के होस्ट रह चुके रघु राम से झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विक्रांत मैसी काफी गुस्से में दिख रहे हैं। 
वीडियो में विक्रांत एक सेट पर नजर आ रहे है। उनके साथ रघु राम भी खड़े हुए हैं। विक्रांत किसी अर्जुन नाम के शख्स से कहते हैं, 'यार अर्जुन ये ऐसी ही बकवास करता रहेगा तो मैं जा रहा हूं। ये सुनकर रघु राम भड़क जाते हैं और कहते हैं, 'हर बार तेरी नहीं चलेगी, चल निकल यहां से।' 
 
रघु कहते हैं, 'मुझे जो बोलना है मैं बोलूंगा। चल घर जा।' जवाब में विक्रांत कहते हैं, 'तू समझता क्या है अपने आप को? आज मैं यहां हूं, तभी तू भी यहां हैं।' ऐसा सुनने के बाद रघु राम हाथ में पकड़ी बोतल गुस्से में फेंक देते हैं और वहां से चले जाते हैं। इसपर विक्रांत कहते दिखते हैं, 'ये ऐसा ही पागल है।'
 
विक्रांत और रघु राम के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पब्लिसिटी स्टंट है भाईयों। एक्टिंग देख नकली वाली।' एक अन्य ने लिखा, 'हमेशा यही गिरी हुई हरकत करते हैं। लेकिन जनता बेवकूफ नहीं है।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजकुमार और श्रद्धा ने की अनिल कपूर की फिटनेस की तारीफ, बताया बिग बॉस ओटीटी 3 का सबसे युवा और फिटेस्ट होस्ट