'सैम बहादुर' का टीजर रिलीज, सैम मॉनेकशॉ के किरदार में छाए विक्की कौशल

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (15:19 IST)
Sam Bahadur Teaser: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में विक्की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाने वाले हैं। मेकर्स ने अब इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया हैं। टीजर में विक्की कौशल, सैम मानेकशॉ के किरदार में छा गए हैं।
 
लुक, एक्सप्रेशन, एटीट्यूड से लेकर डायलॉग डिलीवर तक विक्की ने सैम मानेकशॉ के किरदार को काफी अच्छी तरह से पकड़ा है। इस किरदार के लिए विक्की की मेहनत साफ झलक रही है। टीजर में दिखाया गया है कि सैम मानेकशॉ देश के लिए किस हद तक जाने को तैयार थे। 
 
टीजर में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी नज़र आ रही हैं। फातिमा सना शेख फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में हैं। टीजर की शुरुआत में विक्की कहते हैं, एक सोल्जर के लिए उसकी जान से ज्यादा कीमती होती है उसकी इज्जत, उसकी वर्दी, और एक सोल्जर अपनी वर्दी की इज्जत के लिए अपनी जान भी दे सकता है। 
 
एक सीन में इंदिरा गांधी, सैम से कहती हैं, सोल्जर्स की ड्यूटी है अपने देश के लिए जान देना। इस पर सैम बहादुर कहते हैं, सोल्जर्स की ड्यूटी है देश के लिए दुश्मन की जान लेना। अपने देश की रक्षा के लिए सैम बहादुर राजनीति में जाने से भी इंकार कर देते हैं। 
 
बता दें कि 'सैम बहादुर' में 1970 का वह युद्ध भी दिखाया जाएगा, जिसके बाद बंग्लादेश का जन्म हुआ था। साल 1971 में हुए युद्ध में पाकिस्तान को हराने का श्रेय सैम मानेकशॉ को जाता है। इस फिल्म को इसे मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। 
इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'सैम बहादुर' इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विक्की की पिछली रिलीज फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' थी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More