जब शादी का जोड़ा पहनकर विक्की कौशल के घर पहुंचीं फैन, एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

WD Entertainment Desk
रविवार, 3 दिसंबर 2023 (11:43 IST)
Vicky Kaushal Female Fan: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सैम बहादुर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में विक्की की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। विक्की इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई मजेदार खुलासे भी कर रहे हैं।
 
हाल ही में विक्की अपनी एक फीमेल फैन के साथ हुए अनसुने किस्से का खुलासा किया, जिससे विक्की के माता-पिता भी डर गए थे। 'पिंकविला' के साथ एक इंटरव्यू में विक्की कौशल से 'सबसे अजीब' चीजों में से एक के बारे में पूछा गया, जो उनके फैन ने किया हो। 
 
इस पर विक्की ने कहा कि उन्हें ऐसे ज्यादा अनुभव नहीं हुए हैं। एक बार उनकी एक महिला फैन दुल्हन का जोड़ा पहनकर उनके घर आई थीं। हालांकि, वह अपने घर पर नहीं थे, लेकिन पूरी घटना ने उनके पैरेंट्स को डरा दिया था।
 
विक्की ने कहा, मैं आपको ईमानदारी से बताऊंगा कि मेरे साथ कुछ भी अजीब नहीं हुआ है, जिससे मैं कह सकूं कि यह वास्तव में अजीब था। मैंने दूसरों से कहानियां सुनी हैं और वे वास्तव में अजीब थीं, सौभाग्य से मेरे साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। लेकिन हां! एक बार ऐसा हुआ था एक लड़की लाल (दुल्हन) ड्रेस पहने हुए घर पर आ गई थी। सौभाग्य से मैं उस समय घर पर नहीं था, लेकिन मेरी मां और पापा को बहुत डर लग गया था।
 
बता दें कि सैम बहादुर फिल्म मार्शल सैम मानेकशॉ के जवन पर आधारित है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Coachella में Hanumankind की दीवानी हुई दुनिया, मोदी ने पारंपरिक मार्शल आर्ट्स के बारे में बताने के लिए कहा धन्यवाद

IPL Robot डॉग का नाम रखा चंपक, फैंस ने जेठालाल के बापूजी को लेकर बनाए मजेदार Memes

कार्तिक आर्यन 'NAAGZILLA' में बनेंगे इच्छाधारी नाग, स्वतंत्रता दिवस वीकेंड 2026 पर होगी रिलीज

केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: वीकेंड पर अच्छे प्रदर्शन के बाद मंडे चाल पड़ी धीमी

मनोज बाजपेयी ने पिछले 14 साल से क्यों नहीं खाया रात का खाना?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख
More