Publish Date: Sat, 28 Mar 2020 (11:21 IST)
Updated Date: Sat, 28 Mar 2020 (11:24 IST)
कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके कारण सभी लोग अपने घर में रहने को मजबूर हो गए हैं। बॉलीवुड सितारे भी अपने घर में रहकर तरह तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, और फैंस को इस वायरस से सचेत रहने का आग्रह कर रहे हैं।
वरुण धवन ने भी पीएम मोदी की स्पीच को अपने गाने में एड करते हुए एक रैप किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने इस रैप में वरुण कोरोना के चलते सभी फैंस से बाहर ना निकलने की अपील कर रहे हैं।
फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों को भी वरुण धवन का रैप काफी पसंद आया। अर्जुन कपूर, बादशाह और आयुष शर्मा जैसे सेलेब्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
बता दे कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक 800 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं और इस वायरस से जंग में मदद के लिए आगे भी आए हैं।
webdunia
Publish Date: Sat, 28 Mar 2020 (11:21 IST)
Updated Date: Sat, 28 Mar 2020 (11:24 IST)