यह होंगे सलमान खान के पहले सेलीब्रिटी गेस्ट

Webdunia
बिग बॉस सीज़न 12 को टेलीकास्ट होने में अब ज़्यादा समय नहीं बचा है। लगातार फैंस शो का इंतज़ार कर रहे हैं और शो के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानना चाह रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को यह भी इंतज़ार है कि शो में कटेस्टेंट्स और सलमान के अलावा पहला सेलीब्रिटी गेस्ट कौन होगा। तो उसका जवाब यहां हैं। 
 
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बॉस' में इस बार सबसे पहले सेलीब्रिटी गेस्ट होंगे एक्टर वरुण धवन। दोनों की कैमिस्ट्री बहुत अच्छी है। वरुण ने कुछ समय पहले ही सलमान की के फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वेल किया और इसके बाद से ही दोनों साथ में धमाके करते नज़र आते हैं। अब सबसे ज़्यादा इंतज़ार किए जाने वाले शो बिग बॉस में भी दोनों मिलकर धमाका करने वाले हैं। 

दरअसल वरुण धवन और अनुष्का शर्मा फिल्म 'सुई धागा' में साथ नज़र आने वाले हैं। दोनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और इसी दौरान वरुण पहुंचे बिग बॉस के सेट पर। हालांकि इसमें अनुष्का नज़र नहीं आएंगी। इसलिए स्टेज पूरी तरह से जुड़वा कलाकारों का होगा। अपनी फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन करने के साथ ही मौजी वरुण शो में सलमान के साथ बहुत मस्ती करने वाले हैं। 
 
शो से जुड़े करीबी सूत्र के मानें तो सेट पर सलमान और वरुण ने बहुत मस्ती की। दोनों गानों पर डांस भी करते नज़र आए। दोनों की फिल्म 'जुड़वा' के गाने काफी चले हैं। ऐसे में दोनों का साथ में डांस करना तो बनता है। मज़ेदार बात तो यह है कि बिग बॉस सीज़न 11 में भी पहले सेलीब्रिटी गेस्ट वरुण ही थे। अब देखते हैं फैंस और कंटेस्टेंट्स के लिए शो में और क्या-क्या सरप्राइज़ेस हैं। 
 
'जोड़ी' की थीम पर आने वाले इस शो में सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते भी नज़र आएंगे। साथ ही सेलीब्रिटीज़ के साथ इसमें आम कंटेस्टेंट्स भी शामिल होंगे। शो 1 6 सितंबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एक्ट्रेस के साथ MBBS डॉक्टर भी हैं श्रीलीला, हॉट अंदाज से इंटरनेट पर मचा देती हैं तहलका

सलमान खान के फैंस को साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर मिलेगा सरप्राइज, रिलीज हो सकता है सिकंदर का ट्रेलर

तुम्बाड के बाद फिर धमाल मचाने जा रहे सोहम शाह, फिल्म क्रेजी का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रोड्यूसर का दावा ट्रैप में फंसीं वायरल गर्ल मोनालिसा, निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

दोस्ती और व्यक्तिगत पहचान का जश्न मनाती जिद्दी गर्ल्स का ट्रेलर रिलीज, इस इन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सीरीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More